Meta LayOff: इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप में मेटा ने शुरू की छंटनी, जानिए इस फैसले की वजह

Updated:
विज्ञापन
NCLAT Remove Ban on WhatsApp Meta Platforms Data Sharing Policy

NCLAT Remove Ban on WhatsApp Meta Platforms Data Sharing Policy

Meta LayOff: इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है. इन पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने नौकरियों की छंटनी की शुरुआत की है. मेटा ने यह फैसला क्यों लिया है? जानें इसकी वजह-

विज्ञापन

Meta LayOff: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप सहित पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के स्वामित्व वाली कंपनी, मेटा ने नौकरियों की छंटनी की शुरुआत की है. मेटा इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और रियलिटी लैब्स सहित कई विभागों में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है.

Meta LayOff Reason: मेटा में छंटनी क्यों हो रही है?

मेटा में हो रही छंटनी को लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि कंपनी के भीतर बदलाव होने जा रहे हैं. इस बदलाव में कुछ टीमों को कुछ अलग स्थानों पर भेजना और कुछ कर्मचारियों को अलग तरह की भूमिकाएं सौंपना शामिल हैं. प्रवक्ता ने साथ ही यह भी कहा कि जब कोई लेऑफ होता है, तो हम कर्मचारियों के लिए अन्य अवसर तलाशने के लिए काम करते हैं.

Meta LayOff: मेटा कितने लोगों की छंटनी कर रही है?

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मेटा कितने कर्मचारियों की छंटनी करनेवाली है. हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ है कि मेटा ने हाल ही में अपने लॉस एंजिलिस कार्यालय में लगभग दो दर्जन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कर्मचारियों ने अपने डेली फूड क्रेडिट का गलत इस्तेमाल किया. यह छंटनी पिछले सप्ताह हुई बतायी जाती है.

Meta LayOff: मेटा में इससे पहले कब हुई थी छंटनी?

मेटा ने लागत कम रखने के लिए नवंबर 2022 से लगभग 21,000 नौकरियों में कटौती की थी. कंपनी का इतने बड़े पैमाने छंटनी करना चिंता का विषय है. इससे पहले भी मेटा लगभग 600 कर्मचारियों की छंटनी करने के संकेत दिये थे. यह छंटनी कंपनी के रियलिटी लैब्स डिवीजन में काम कर रहे एम्प्लॉइज की हुई थी.

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

मेटा में हो रही छंटनी को लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि कंपनी के भीतर बदलाव होने जा रहे हैं. इस बदलाव में कुछ टीमों को कुछ अलग स्थानों पर भेजना और कुछ कर्मचारियों को अलग तरह की भूमिकाएं सौंपना शामिल हैं. प्रवक्ता ने साथ ही यह भी कहा कि जब कोई लेऑफ होता है, तो हम कर्मचारियों के लिए अन्य अवसर तलाशने के लिए काम करते हैं.