Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Oct 2024 5:31 PM

विज्ञापन

Reels On Whatsapp

Reels On WhatsApp: अगर आप व्हाट्सऐप चलाते हैं और उसी पर इंस्टाग्राम की रील्स भी देखना चाहते हैं, तो आपकी यह ख्वाहिश बड़ी आसानी से पूरी हो सकती है. इसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Reels On WhatsApp: अक्सर खाली वक्त में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते नजर आते हैं. जैसे ही इंस्टाग्राम पर रील्स देखने में मजा आने लगता है, वैसे ही किसी का व्हाट्सऐप पर मैसेज आ जाता है. ऐसे में दोनों ऐप्स के बीच स्विच करना, किसी को भी परेशान कर देता है, पर अब व्हाट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम रील्स देखी जा सकती हैं. दरअसल, मेटा ने अपने सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम औरव व्हाट्सऐप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम रील्स देखने की सुविधा दे दी है, जिससे आप एक ही प्लैटफॉर्म पर इंस्टा रील्स का आनंद ले सकते हैं.

व्हाट्सऐप का नया फीचर क्या है?

व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम रील्स देखना बहुत ही आसान है. हालांकि, शुरुआत में आप बहुत ही कम रील्स व्हाट्सऐप पर देख सकते हैं, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि आने वाले समय में मेटा अपने इस फीचर में बदलाव करेगा और हम व्हाट्सऐप पर ज्यादा रील्स देखने का मजा उठा पायेंगे. व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

व्हाट्सऐप पर कैसे देखें इंस्टाग्राम रील्स?

सबसे पहले आप अपने फोन में व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें
अब व्हाट्सऐप के होम स्क्रीन पर मेटा एआइ का आइकन ढूंढें. आइकन नीले व गुलाबी रंग का होगा. अब इस आइकन पर क्लिक करें
मेटा एआइ का आइकन क्लिक करने के बाद एक चैट बॉक्स ओपन हो जाएगा. इस चैट बॉक्स के नीचे टेक्स्ट इनपुट बॉक्स नजर आयेगा, जो एक नॉर्मल चैट इंटरफेस की तरह ही है
अब इस चैट बॉक्स में आप अंग्रेजी में ‘शो मी इंस्टाग्राम रील्स’ लिखें. इसके बाद सेंड पर क्लिक करें
जैसे ही आप सेंड पर क्लिक करेंगे, वैसे ही कुछ सेकेंड्स में आपकी स्क्रीन पर इंस्टाग्राम की रील्स दिखने लगेंगी

अब आप रील्स पर क्लिक कर सकते हैं. जैसे ही आप रील्स पर क्लिक करेंगे, यह आपको इंस्टाग्राम पर ले जाएगा.

स्पेशल अकाउंट्स की रील्स व्हाट्सऐप पर कैसे देख सकते हैं?

अगर आप किसी खास पेज, क्रिएटर या शख्स की रील्स व्हाट्सऐप पर देखना चाहते हैं, तो यह सुविधा भी मेटा एआइ देता है. इसके लिए बस चैट बॉक्स में उस क्रिएटर या शख्स का नाम शो मी इंस्टाग्राम रील्स के साथ लिखकर डाल देना है. फिर खास क्रिएटर की रील्स आपके व्हाट्सऐप पर दिखाई देने लगेंगी.

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

बिना फोन नंबर के चलाएं WhatsApp, तरीका है बड़ा आसान

WhatsApp पर थीम बदल सकेंगे यूजर्स, जानिए किन्हें मिलेगा यह खास फीचर

WhatsApp में आ गए Meta AI नये फीचर्स, जानिए आपके किस काम आयेंगे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola