₹7999 में देसी कंपनी लेकर आई 50MP कैमरा वाला फोन, जानिए फीचर्स

Updated at : 31 Mar 2026 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Lava Bold N2 Pro Launched

लावा बोल्ड एन2 प्रो लॉन्च / फोटो- फ्लिपकार्ट

10 हजार रुपये से कम के बजट में अच्छा फीचर्स खोजने वालों के लिए देसी कंपनी LAVA ने नया किफायती मॉडल Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. इसमें 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे बढ़िया स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं.

विज्ञापन

देसी कंपनी Lava ने मंगलवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. यह एंट्री-लेवल फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और Android 15 पर चलता है. ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 Pro की कीमत ₹7,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस मॉडल को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह फोन 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Aurora Gold और Eclipse Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.

प्रोसेसर: इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB RAM के साथ आता है. साथ ही, फोन 4GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट करता है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन ड्यूल सिम (Nano+Nano) सपोर्ट करता है और Android 15 पर चलता है. कंपनी के मुताबिक, इसे Android 16 का एक बड़ा अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

बैटरी: इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है.

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 4G LTE, Bluetooth और GPS सपोर्ट दिया गया है. यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola