Jio TV  प्रीमियम प्लान में हुई कटौती, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा 13 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन

Updated:
विज्ञापन
Reliance Jio Recharge Update

Jio Recharge Update

Jio TV : जियो यूजर्स को कम कीमत में पहले जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. आइए विस्तार से समझते हैं जियो के इस नये प्लान के फायदों के बारे में-

विज्ञापन

भारत की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने 445 रुपये प्रीपेड प्लान को नए किफायती दाम में पेश किया है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो हाई-स्पीड डेटा के साथ प्रीमियम OTT सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। जियो के इस प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी, जिससे यूजर्स को बेहतरीन कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा। इस प्लान की कीमत पहले 448 रुपये हुआ करती थी, लेकिन इस प्लान की कीमत में 3 रुपये की कटौती करने के बाद इसी प्लान को 445 रुपये में पेश किया गया है. यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि अब जियो का नया 448 रुपये वाला प्लान केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए पेश किया गया है. हालांकि इसके बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब यूजर्स को कम कीमत में पहले जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. आइये विस्तार से समझते है जिओ के इस नए प्लान के बारे में 

जियो का 445 रुपये वाला प्लान 

रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS की सुविधा मिलेगी. यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। 28 दिनों की वैधता के साथ, यह प्लान यूजर्स को JioTV प्रीमियम का एक्सेस भी देता है, जिससे वे SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, JioTV, JioCloud और FanCode शामिल हैं। प्रतिदिन के FUP लिमिट के बाद, इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक घट जाती है, जिससे कनेक्टिविटी बनी रहती है. 

रिलायंस जियो का 445 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ओटीटी सब्सक्रिप्शन की सुविधा चाहते हैं. यह प्लान टॉप एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस और मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिससे खासतौर पर स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स को बेहतरीन वैल्यू मिलती है. हालांकि, इसकी 28 दिन की वैधता के कारण बार-बार रिचार्ज की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन मिलने वाले फायदों के चलते यह एक शानदार विकल्प साबित होता है.

TRAI के कहने पर जियो एयरटेल वीआई ने उतारे वॉयस और SMS-ओनली रीचार्ज प्लान्स, यहां देखें किसका प्लान सबसे सस्ता

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola