₹350 से कम में Jio के 5 सबसे सस्ते प्लान्स: डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Oct 2025 3:49 PM

विज्ञापन

रिलायंस जियो के 5 सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स: ₹350 से कम में धमाकेदार डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plan: जानिए रिलायंस जियो के ₹198 से ₹349 तक के 5 सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स की पूरी जानकारी. डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ धमाकेदार ऑफर

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिए हैं. ₹350 से कम कीमत में मिलने वाले ये प्रीपेड प्लान्स न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा देते हैं, बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में शामिल है. अगर आप नया सिम लेना चाहते हैं या मौजूदा प्लान बदलना चाहते हैं, तो ये विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

₹198 प्लान: सबसे सस्ता और दमदार

इस प्लान में 14 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलता है. साथ ही Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT जैसे 9+ OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसके अलावा JioTV और JioAICloud की सुविधा भी दी जा रही है.

₹239 प्लान: 22 दिन की वैधता

इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS और सीमित समय के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. JioTV और JioAICloud की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

₹299 प्लान: एक महीने की सुविधा

28 दिनों की वैधता के साथ यह प्लान रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. इसमें JioTV और JioAICloud की सुविधा भी है.

₹329 प्लान: JioSaavan Pro के साथ

इस प्लान में भी 28 दिन की वैधता है और रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. JioSaavan Pro, JioTV और JioAICloud की सब्सक्रिप्शन शामिल है.

₹349 प्लान: एनिवर्सरी ऑफर के साथ

इस प्लान में 28 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही JioGold पर 2% एक्स्ट्रा, JioHome के दो महीने फ्री ट्रायल, JioHotstar की 3 महीने की सब्सक्रिप्शन, Zomato Gold और Reliance Digital व Ajio के ऑफर्स भी मिलते हैं. कृपया किसी भी फर्जी मैसेज या वेबसाइट से बचें जो मुफ्त रिचार्ज का वादा करते हैं. रीचार्ज प्लान्स सिर्फ आधिकारिक चैनलों से ही एक्टिवेट करें.

Jio vs Airtel: 349 रुपये में कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट्स?

Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola