ePaper

Netflix और AI का डबल बेनिफिट, वीकेंड पर एंटरटेनमेंट के लिए Jio का 1299 रुपये वाला प्लान है बेस्ट, देखें डिटेल्स

Updated at : 20 Jan 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jio 1299 plan details

जियो का 1299 रुपये वाला प्लान

Jio 1299 plan details: जियो का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है, हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है और डेली 100 SMS भी फ्री मिलते हैं. इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को इसमें Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, यानी एंटरटेनमेंट का मजा भी साथ-साथ मिलेग.

विज्ञापन

Jio 1299 Plan Details: आपके भी फोन में अगर जियो का सिम लगा हुआ है तो ये खबर आपके काम आ सकती है. दरअसल जियो अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लान ऑफर कर करती है जिसमें Netflix का फायदा मिलता है. यूं तो कंपनी के पास ऐसे दो प्लान हैं, लेकिन आज हम उस प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो थोड़ा सस्ता है. जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 1299 रुपये है. आपको बता दें ये कोई नया प्लान नहीं है और मुमकिन है कि कई यूजर्स पहले ही इसे इस्तेमाल कर चुके होंगे. लेकिन अब इस प्लान में एक छोटा सा अपग्रेड किया गया है, इसलिए इसके फायदे एक बार फिर से जानना जरूरी है. क्या है वो अपग्रेड, आइए जानते हैं.

Jio का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर आप जियो का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है, साथ ही हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS भी. इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है. और हां, इसे और फायदेमंद बनाने के लिए इस प्लान में Netflix (Mobile) का भी OTT बंडल दिया गया है. इसके अलावा आपको JioTV और JioAICloud की बेनिफिट भी मिलती हैं. कुल मिलाकर, इस प्लान में आपको 168GB डेटा मिल जाता है.

अभी Jio अपने यूजर्स के लिए कुछ स्पेशल ऑफर भी दे रहा है. इस प्लान में आपको JioHome कनेक्शन पर सीधे 2 महीने का फ्री ट्रायल मिल जाता है. साथ ही, JioHotstar का मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन अब 3 महीने के लिए फ्री दे रही है कंपनी, यानी आपके फेवरेट शो और मूवीज का मजा बिना कोई खर्चे के  आपको मिलेगा. और हां, JioAICloud भी 50 GB की फ्री स्टोरेज दे रहा है, ताकि आप अपने फाइल्स और फोटो सेफ रख सकें.

Google Gemini AI Pro का भी मिल रहा फायदा

इंट्रो में जिस नए अपग्रेड की हमनें बात की थी आइए अब वो आपको बताते हैं. Jio अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ एक बड़ा AI (Artificial Intelligence) फायदा भी दे रहा है. यह फायदा है Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन का. और ये कोई छोटा ऑफर नहीं है, क्योंकि इस सब्सक्रिप्शन की महीने की कीमत ही 1950 रुपये है. खास बात ये है कि यूजर्स को इसे 18 महीने तक फ्री में मिल रहा है. यानी इस प्लान के साथ आपको 35,100 रुपये का सब्सक्रिप्शन बिना कोई एक्स्ट्रा खर्च के मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: WiFi यूजर्स के लिए Jio लाया 369 रुपये वाला सस्ता प्लान, सस्ते में 84 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola