मुकेश अंबानी की कंपनी का धांसू ऑफर! 1028 रुपये का रिचार्ज करने पर बचेंगे 600 रुपये

Updated:
विज्ञापन
Jio free offer

Jio free offer

Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर बड़ी छूट दे रही है. जियो के एक प्लान में यूजर्स को Swiggy का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. जिससे यूजर अपने ऑर्डर पर 600 रुपये तक बचा पाएंगे.

विज्ञापन

Jio Free Offer: अगर आप जियो यूजर हैं तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी अब न सिर्फ आपके एंटरटेनमेंट का ध्यान रखेगी बल्कि आपके खाने का भी रखेगी. जी हां, अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो फिर आप पूरे तीन महीने तक 600 रुपये बचा सकते हैं. दरअसल, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक ऐसा खास प्रीपेड प्लान ऑफर करती है. जिसमें यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ Jio Hotstar का फ्री एक्सेस तो मिल ही रहा है, लेकिन साथ में उन्हें सस्ते में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का ऑप्शन भी दे रहा है. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है जियो का खास प्लान और कैसे मिलेगा इसका फायदा.

यह भी पढ़ें: Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप

क्या है Jio का खास प्लान?

रिलायंस जियो के इस खास प्लान की कीमत 1028 रुपये है. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इन 84 दिनों में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही डेली के 100 फ्री SMS के अलावा हर दिन 2GB यानी अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा 90 दिनों के लिए Jio Hotstar का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों को मिलेंगे ये बेनेफिट्स

दरअसल, जियो के 1028 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए Swiggy One Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. जिससे यूजर अपने ऑर्डर पर काफी पैसे बचा पाएंगे. इस ऑफर में यूजर्स को मिलने वाले बेनेफिट्स कि बात करें तो Swiggy से 149 रुपये से अधिक का खाना ऑर्डर करने पर उन्हें 10 फ्री होम डिलीवरी मिलेगी. वहीं, Swiggy Instamart से भी 199 रुपये से ऊपर की ग्रॉसरी शॉपिंग करने पर यूजर्स को 10 फ्री होम डिलीवरी मिलेगी. साथ ही खाना आउर ग्रॉसरी ऑर्डर करने पर यूजर्स को किसी तरह का सर्ज चार्ज नहीं देना पड़ेगा. 20 हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट्स से खाना ऑर्डर कर यूजर्स को एक्स्ट्रा 30% तक का डिस्काउंट मिलेगा. Swiggy Genie से 60 रुपये से अधिक की डिलीवरी पर यूजर्स को सर्विस पर 10% तक का डिस्काउंट मिलेगा. ऐसे में सिर्फ खाना और घर का सामान ऑर्डर करने पर पूरे 84 दिनों में यूजर्स को 600 रुपये तक का फायदा हो सकता है.

अन्य बेनेफिट्स

इतना ही नहीं, जियो यूजर्स को इस प्लान में 50GB JioAI Cloud Storage का भी फायदा मिलेगा. और तो और अगर यूजर अपने अगले रिचार्ज के लिए इस प्लान को दोबारा से सेलेक्ट करते हैं तो उन्हें 50 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. बता दें कि अन्य टेलिकॉम कंपनियों इस तरह का कोई भी बेनेफिट अपने प्लान में ऑफर नहीं करती है.

यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

यह भी पढ़ें: Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola