Jio Ka Sasta Recharge: लौट आया यह सस्ता प्लान, 28 दिनाें की डेटा-कॉलिंग मिलेगी
Jio Recharge Plan
Jio Ka Sasta Recharge: जियो के 189 रुपये वाले इस प्लान के साथ यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं.
Jio Ka Sasta Recharge: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है. कंपनी ने हाल ही में 189 रुपये वाला सस्ता वैल्यू प्लान फिर से लॉन्च किया है, जो अब जियो की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है. जियो यह प्लान पहले 155 रुपये में ऑफर करती थी, लेकिन पिछले साल जुलाई में टैरिफ हाइक के बाद कंपनी ने इसकी कीमत 189 रुपये कर दी थी.
जियो के 189 रुपये वाले इस प्लान के साथ यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं. इसके साथ ही, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है.
ज्यादा डेटा के लिए यह प्लान
अगर आप ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो जियो का 199 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है. इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी केवल 18 दिन होती है.
जियो ने अपनी अफॉर्डेबल पैक कैटेगरी में 189 रुपये वाला प्लान रीचार्ज के लिए फिर से उपलब्ध कराया है, और यह देखने वाली बात होगी कि क्या कंपनी अपने 84 दिनों वाली वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान को भी फिर से पेश करती है या नहीं.
सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










