Slow Internet On WiFi: क्या आपका वाई-फाई इंटरनेट बहुत स्लो चल रहा है? क्या है वजह और कैसे करें इसे ठीक?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Aug 2024 4:28 PM

विज्ञापन

Trouble Shooting Slow Internet On WiFi / freepik.com

Slow Internet On WiFi: हम आपको बताते हैं कि आपका वाई-फाई किन हालात में स्लो हो जाता है और कैसे आप इसे दुरुस्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Slow Internet: स्मार्टफोन के महंगे डेटा रीचार्ज का सस्ता तोड़ वाई-फाई इंटरनेट है. इन डिवाइसेज से आप स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी तक से कनेक्ट कर हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. वहीं, कई बार वाई-फाई भी आपको परेशान कर देता है. इसकी धीमी चाल से सारा मजा किरकिरा हो जाता है. इंटरनेट कनेक्टिविटी का जब हाल बुरा होता है, तो वीडियो रुक-रुक कर चलने लगता है, तो कभी वेबसाइट ओपन होने में ज्यादा समय लगता है. हम आपको बताते हैं कि आपका वाई-फाई किन हालात में स्लो हो जाता है और कैसे आप इसे दुरुस्त कर सकते हैं.

वाई-फाई इंटरनेट की स्पीड क्यों हो जाती है कम?

वाई-फाई इंटरनेट की स्पीड राउटर की आपके डिवाइस से दूरी पर भी निर्भर करती है. राउटर से डिवाइस जितना दूर होगा, इंटरनेट की स्पीड उतनी ही ज्यादा स्लो हो जाएगी. इससे कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है. इसके अलावा, वाई-फाई से अगर बहुत सारे डिवाइसेज कनेक्टेड हों, तब और राउटर पुराना हो जाए तब भी नेट की स्पीड स्लो हो जाती है. आप अगर किसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो भी वाई-फाई सिग्नल में रुकावट पेश आ सकती है.

वाई-फाई इंटरनेट की स्पीड कैसे करें ठीक?

वाई-फाई इंटरनेट की स्पीड अगर स्लो हो जाती है, तो राउटर को 20 सेकेंड के लिए बंद करके उसे फिर से चालू करें. इससे स्पीड पर अच्छा असर हो सकता है. इसके अलावा, वायरस भी डिवाइस में इंटरनेट की स्पीड स्लो करता है. ऐसे में डिवाइस को नियमित समय पर एंटी वायरस साॅफ्टवेयर से स्कैन कराना अच्छा रहता है. साथ ही, डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स अपडेट रखें और राउटर से दूर होने पर ध्यान रहे कि 5GHz बैंड स्पीड का इस्तेमाल हो.

नेटवर्क ड्राइवर को कैसे रखें अपडेट?

पुराना नेटवर्क ड्राइवर के साथ डिवाइस को वाई-फाई से कनेक्ट करने में परेशानी हो सकती है. आप मैन्युअली या ड्राइवर अपडेटर साॅफ्टवेयर के जरिये इनको अपडेट कर सकते हैं. आप इंटरनेट र्सविस प्रोवाइडर की ओर से दिये गए डिफॉल्ट डोमेन नेम सिस्टम (DNS) की जगह दूसरी डीएनएस सेटिंग्स से इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार सकते हैं. वाई-फाई से अगर ज्यादा संख्या में डिवाइसेज जुड़े हों, तो उन्हें डिस्कनेक्ट कर भी स्पीड सुधारी जा सकती है.

Google Chrome के सेटिंग में कर ले ये छोटा सा काम, फालतू के Ads से नहीं होंगे परेशान

Call Drop Issue: कहीं फोन कवर के कारण तो नहीं हो रहा कॉल ड्रॉप? जान लें ठीक करने का तरीका

Tech Tips: क्या आपके क्रोम ब्राउजर की स्पीड हो गई है स्लो, फॉलो करें ये टिप्स, सुपर फास्ट हो जाएगी स्पीड

iPhone यूजर्स Windows PC से किसी भी कॉन्टैक्ट को कर सकते हैं कॉल, तरीका बड़ा आसान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola