Holi में घर जाने के लिए IRCTC के इस नये फीचर से बुक करें कंफर्म टिकट, जानें काम की ट्रिक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Mar 2024 1:44 PM

विज्ञापन

IRCTC Confirm Ticket Booking: होली में घर जाना है तो हम आपको बताते हैं काम की ट्रिक. इसके माध्यम से कंफर्म टिकट बुक करने के आपके चांसेज बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

IRCTC Confirm Ticket Booking: हमारे देश में होली और दीपावली ऐसे बड़े त्योहार हैं, जब दूसरे शहरों में काम करनेवाले लोग अपने घर जाना चाहते हैं. इसके लिए वे यात्रा के पसंदीदा तरीके के रूप में भारतीय रेलवे को चुनते हैं. जाहिर सी बात है कि ऐसे में भीड़ बढ़ती है और सबको टिकट मिलने में भी दिक्कत होती है. अगर आप भी होली पर घर जाना चाहते हैं और इसके लिए ट्रेन टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो हम आपके लिए काम की बात लेकर आये हैं-

भारतीय रेल की कंफर्म टिकट दिलाने की एक कोशिश

IRCTC के एक फीचर के माध्यम से आपके टिकट कंफर्म होने की संभावना सात गुना तक बढ़ जाएगी है. इसके लिए आपको करना बस इतना है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते समय विकल्प (VIKALP) को सेलेक्ट भर कर लेना है. आपको बता दें कि VIKALP आपको कंफर्म टिकट दिलाने की गारंटी नहीं देता है. भारतीय रेल की यह स्कीम यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने की एक कोशिश का नाम है.

Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ

VIKALP क्या है? कैसे काम करता है?

आईआरसीटीसी की ऐप या वेबसाइट पर आपका टिकट अगर वेटिंग में दिखा रहा है, तो आप तत्काल टिकट लेने का ऑप्शन चुन सकते हैं. आपको बता दें कि तत्काल टिकट बुकिंग विंडो यात्रा की तारीख से एक दिन पहले 10 बजे सुबह खुलती है. आईआरसीटीसी आपसे आपकी पसंद की अन्य ट्रेनों के बारे में पूछेगा. इसमें सात ट्रेनों का चुनाव किया जा सकता है. ट्रेन टिकट बुकिंग करते समय अगर VIKALP ऑप्शन नहीं आ रहा है, तो आपको बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जाने पर भी VIKALP टिकट ऑप्शन मिल जाएगा. यहां आप विकल्प स्कीम का विकल्प चुन पाएंगे.

VIKALP के इस्तेमाल से होली स्पेशल ट्रेन में वेटिंग टिकट कंफर्म कैसे कराएं?

VIKALP का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के समय-

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर आपको जाना है और अपनी यात्रा की जानकारी दर्ज करनी है
जब आपके पास ट्रेन को चुनने का मौका आये तो उस बॉक्स को टिक करें, जो विकल्प स्कीम का इस्तेमाल करें या विकल्प के लिए चयन करें कहता है
अब आपके सामने आपकी पसंद की अधिकतम सात वैकल्पिक ट्रेनों को चुनने का विकल्प आयेगा

यहां आपको उन ट्रेनों को चुनना है, जिनमें सीटें उपलब्ध होने की ज्यादा संभावना है और जिनकी आपके यात्रा के कार्यक्रम के साथ लगभग समानता हो.

Indian Railways: रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस राज्य में यात्रा करने वालों को किराये में मिलेगी 50 फीसदी छूट

VIKALP का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के बाद-

टिकट बुकिंग के समय अगर आपने विकल्प नहीं चुना है, तो आप बाद में भी यह काम कर सकते है
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना है और यहां बुक्ड टिकट हिस्ट्री वाले सेगमेंट की तलाश करें

अपनी टिकट के डीटेल्स डालना है कर दर्ज करना है और उसे प्राप्त करना है
टिकट डीटेल्स वाले पेज पर आपको विकल्प स्कीम चुनें का ऑप्शन दिखाई देगा, इसे चुनें
अब आपको अपनी पसंद की अधिकतम सात वैकल्पिक ट्रेनों को चुन लेना है, जिनमें सीटें उपलब्ध हो सकती हैं और जो आपकी यात्रा के समय से लगभग मेल खाती हो.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola