iQOO 15 की एंट्री जल्द: जानें लॉन्च, कीमत, फीचर्स और डिजाइन के बारे में सबकुछ

iQOO 15 Launch Details In India: कीमत, फीचर्स, डिजाइन और कलर वैरिएंट – सबकुछ जानें
iQOO 15 जल्द भारत में लॉन्च होगा. जानें इसकी लॉन्च, कीमत, डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सारी जानकारी. Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ यह फोन गेमर्स के लिए खास है
iQOO 15 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही टेक वर्ल्ड के ट्रेंड में आ गया है. कंपनी इसे इस हफ्ते चीन में लॉन्च करने जा रही है, और उम्मीद है कि भारत में इसकी एंट्री नवंबर के आखिर तक हो जाएगी. इसमें Snapdragon 8 EliteGen 5 प्रोसेसर और नया Q3गेमिंग चिप दिया गया है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस मशीन बना देगा. आइए जानते हैं इसके फीचर्स, डिजाइन और कीमत से जुड़ी सारी डिटेल.
iQOO 15 के फीचर्स और डिजाइन
iQOO 15 में 6.85 इंच की QHD AMOLED डिस्प्ले दी जा रही है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस तक की क्षमता होगी. यह स्क्रीनगेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए जबरदस्त एक्सपीरियंस देगी.
फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ Q3गेमिंग चिप जोड़ा गया है, जिससे हेवी गेम्स भी बिना लैग के चल सकेंगे। सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहेगा.
इस बार कंपनी ने डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया है. फोन में मेटल फ्रेम, फ्लैट एज डिजाइन और RGB लाइट स्ट्रिप देखने को मिल सकती है. साथ ही नया Lingyun कलर वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जो इसे और प्रीमियम लुक देगा.
कैमरा और बैटरी पावर
iQOO 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा –
50MP प्राइमरी सेंसर (1/1.5-inch)
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
इसका टेलीफोटो कैमरा शानदार ऑप्टिकल ज़ूम दे सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए हाई-क्वालिटी फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी. साथ ही 8Kवेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ठंडा रखेगा.
भारत में लॉन्च डेट और कीमत
iQOO 15 को भारत में 15 से 25 नवंबर 2025 के बीच लॉन्च किया जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 से कम रहने की उम्मीद है. पिछले मॉडल iQOO 13 की कीमत ₹54,999 थी, इसलिए यह नया फोन थोड़ा प्रीमियम रेंज में होगा.
iQOO 15 से जुड़े आम सवाल
iQOO 15 भारत में कब लॉन्च होगा?
नवंबर 2025 के तीसरे हफ्ते तक लॉन्च होने की उम्मीद है.
iQOO 15 की अनुमानित कीमत क्या होगी?
इसकी कीमत लगभग ₹59,999 से कम रह सकती है.
iQOO 15 में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?
इसमें नया Snapdragon 8 EliteGen 5 प्रोसेसर मिलेगा.
क्या iQOO 15 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा?
हां, यह मॉडल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.
15 हजार में चाहिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन? तो Flipkart Diwali Sale में ये हैं बेस्ट ऑप्शंस
पर्सनल चैट्स लीक होने का अब नहीं होगा रिस्क, बस WhatsApp के इस फीचर को कर दें एक्टिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










