Croma Black Friday Sale: iPhone Air अब मात्र ₹54,900 में! खरीदने के 4 बड़े कारण, छोड़ने के 2

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :22 Nov 2025 7:59 PM
विज्ञापन
Croma Black Friday Sale iPhone Air

क्रोमा ब्लैक फ्राइडे सेल आईफोन एयर

क्रोमा ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone Air सिर्फ ₹54,900! सबसे पतला iPhone, प्रो-लेवल परफॉर्मेंस. लेकिन कैमरा और बैटरी उतने दमदार नहीं. सोच-समझ कर फैसला लें

विज्ञापन

ऐपल का सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air अब Croma Black Friday Sale में भारी छूट के साथ उपलब्ध है. यदि आप प्रीमियम और स्लिम आईफोन का इंतजार कर रहे थे, तो यह सौदा बिल्कुल हाथ से न जाने वाला है.

सबसे बड़ी बचत- कीमत में जोरदार कटौती!

  • सेल प्राइस: ₹54,900
  • लगभग ₹65,000 तक की बचत
  • ऑफर की अवधि: 22 से 30 नवम्बर (बैंक ऑफर शामिल).

खरीदने के 4 मजबूत कारण

सबसे पतला iPhone, बेहद हल्का और आकर्षक

  • मोटाई मात्र 5.6 मिमी
  • वजन केवल 156 ग्राम
  • टाइटेनियम स्ट्रक्चर एवं चमकदार फिनिश.

हाथ में लेते ही प्रीमियम एहसास, लोगों की नजरें ठहर जाएंगी.

प्रो-लेवल का परफॉर्मेंस

  • A19 Pro चिपसेट, प्रो मॉडल जैसा दम
  • तेज मल्टीटास्किंग और गेमिंग

ध्यान रहे: स्लिम स्ट्रक्चर के कारण थोड़ा गर्म हो सकता है.

बड़ा और डायनैमिक डिस्प्ले

6.5 इंच OLED स्क्रीन, प्रोमोशन तकनीक

स्ट्रीमिंग, स्क्रॉलिंग और पढ़ने का बेहतरीन अनुभव.

सिंगल कैमरा, पर जूम सुविधा के साथ

  • एकल कैमरे के साथ 2X टेलीफोटो जूम
  • डिजिटल जूम होने पर भी तस्वीरों की क्वॉलिटी अच्छी.

न खरीदने के 2 कारण

केवल एक कैमरा…

  • कोई अल्ट्रा-वाइड या अलग टेलीफोटो सेंसर नहीं
  • आईफोन 17 सीरीज जितनी मल्टी-डायमेंशनल फोटोग्राफी नहीं.

बैटरी परफॉर्मेंस औसत

  • सबसे स्लिम डिजाइन की सबसे बड़ी सीमा
  • हेवी यूजर्स को बार-बार चार्ज करना पड़ सकता है (चाहें तो मैगसेफ बैटरी पैक समाधान बन सकता है).

फैसला आपका

अगर आप आकर्षक लुक और प्रीमियम अनुभव को प्राथमिकता देते हैं, साथ ही फोन में लेटेस्ट चिप और स्लिम डिजाइन भी चाहिए, तो ₹54,900 में iPhone Air एक फायदेमंद डील हो सकती है. लेकिन अगर आप अपने फोन के कैमरा से ज्यादा की उम्मीद पाले बैठे हैं, और बैटरी लाइफ भी ज्यादा चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि iPhone 17 सीरीज की ओर रुख करें.

ब्लैक फ्राइडे सेल यहां हुआ लाइव: आईफोन पर सबसे बड़े डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने को है!

Flipkart Black Friday Sale 2025: Smartphones, Laptops पर सबसे तगड़ी छूट! तारीख हुई फाइनल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola