Women's Day: महिलाएं फोन में रखें ये ऐप्स, खतरा भाग जाएगा मीलों दूर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Mar 2024 3:14 PM
microphones in smartphone
International Women's Day SOS App : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानिए कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में, जो आज के दौर में हर महिला के स्मार्टफोन में होना चाहिए.
International Women’s Day : आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध के मामले लगभग हर दिन खबरों में बने रहते हैं. ऐसे में अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाना जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में, जो हर महिला के स्मार्टफोन में होना ही चाहिए.
112 India ऐप
यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है. यह एक ऑल इन वन विमेन सेफ्टी ऐप है. किसी भी बटन पर केवल एक टैप से SOS वॉर्निंग भेजने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. भारत सरकार द्वारा जारी किया गया यह ऐप, देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी सर्विस उपलब्ध है. इस ऐप के माध्यम से आपात स्थिति में सिंगल कॉन्टैक्ट नंबर पर कॉल की जा सकती है. Women’s Day: महिलाएं इन स्मार्टफोन टिप्स से खुद को कर सकती है सिक्योर, यहां जानें
bSafe
यह पर्सनल सेफ्टी ऐप सोशल सेफ्टी नेटवर्क बनाता है. किसी मुसीबत में या जब यूजर अनसेफ फील करता है, तो उसे नोटिफिकेशन मिलती है. इसमें एक bSafe अलार्म भी दिया गया है, जो यूजर की एग्जैक्ट लोकेशन के सेलेक्टेड इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट के साथ ही, आसपास के एरिया में सूचित करता है. यह एक टाइमर चालू करता है और अगर कॉन्टैक्ट्स इसे बंद करने के लिए सही समय पर नहीं आते हैं, तो यह उन्हें अलार्म भेजता है या उनके फोन पर फेक कॉल करता है.
Safetypin App
यह ऐप खास कर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया है. इस ऐप में यूजर को जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन जैसे फीचर्स मिले हैं. इसके अलावा, यूजर्स इस ऐप में सुरक्षित और असुरक्षित जगहों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. वहीं, यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट भी करता है. Error 404 क्या है और यह वेबपेज पर कब दिखाई देता है, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










