Infinix Note Edge 5G की इंडिया लॉन्च डेट पक्की, जानिए इस फोन में क्या है खास

Updated at : 12 Feb 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Infinix Note Edge 5G

Infinix Note Edge 5G

Infinix Note Edge 5G आखिरकार भारत में 18 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. फोन Flipkart पर तीन अलग-अलग कलर ऑप्शंस के साथ आएगा. इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, बैक में RGB Halo Light और JBL-ट्यून डुअल स्पीकर मिल जाते हैं.

विज्ञापन

Infinix ने अपना नया फोन Note Edge 5G पहले ही कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया था. अब लगभग एक महीने बाद कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये फोन भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते लॉन्च होगा. इसके साथ ही भारत के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. भारत में ये फोन तीन रंगों में सेल के लिए आएगा. कंपनी ने ये भी बताया है कि Infinix Note Edge 5G में MediaTek का चिपसेट होगा और इसमें RGB Halo Light फीचर मिलेगा.

कब होगा Infinix Note Edge 5G लॉन्च?

Infinix Note Edge 5G इंडिया में 18 फरवरी को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना दी है. माइक्रोसाइट में फोन की सारी डिटेल्स दिखाई दे रही हैं. इंडिया में ये फोन 12 बजे दोपहर को Flipkart पर सेल के लिए आएगा. फोन तीन कलर में मिलेगा. पहला Stellar Blue, दूसरा Silk Green और तीसरा Lunar Titanium. बता दें कि ब्लू वाला वर्जन मेटालिक बैक के साथ आएगा. जबकि ग्रीन वाला ‘सिल्क फाइबर फिनिश’ में होगा.

Infinix Note Edge 5G के कंफर्म फीचर्स

Infinix ने अपने नए फोन Note Edge 5G की कुछ खास बातें और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी हैं. फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये फोन AnTuTu टेस्ट में 7,50,000 से भी ज्यादा पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा है.

फोन सिर्फ 7.2mm पतला होग. इसमें 6.78-inch 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 4,500 nits तक की पिक ब्राइटनेस दे सकता है. साथ ही यह TUV Blue Light सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा.

साउंड का मजा लेने के लिए फोन में JBL-tuned डुअल स्पीकर सेटअप मिलेगा. इसके अलावा, यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आएगा. बैक में RGB Halo Light का भी फैन-फ्रेंडली टच है.

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च हुआ Lava Yuva Star 3, जानें इसकी खूबियां और कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola