India Post Scam: आपके नाम का पार्सल आया है और पता गलत… ऐसे चूना लगा रहे ठग

Updated:
विज्ञापन
India-Post-Scam-Alert.jpg

India Post Scam Alert

India Post Scam Alert: डिजिटल युग में स्कैमर्स धोखाधड़ी के नये तरीके ईजाद कर रहे हैं. अब इंडिया पोस्ट के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगा रहे हैं ठग. जानिए कैसे-

विज्ञापन

India Post के नाम से मार्केट में नया स्कैम आया है. इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाक चूंकि देशभर में एक भरोसेमंद नाम है, ऐसे में शातिर ठगों ने इसका फायदा उठाने की नयी तरकीब निकाली है. साइबर ठगी के इस नये तरीके में लोगों को एक मैसेज भेजा जाता है. इसमें ठग बताते हैं कि उनके पास एक पार्सल आया है और पता गलत होने की वजह से वेयरहाउस में पड़ा है. इसके साथ ही, लिंक भेजकर एड्रेस अपडेट करने के लिए भी कहा जाता है.

धोखाधड़ी का नया तरीका

डिजिटल युग में स्कैमर्स धोखाधड़ी के नये तरीके ईजाद कर रहे हैं. अब स्कैमर्स इंडिया पोस्ट के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगा रहे हैं. इसमें SMS भेजकर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है. इसमें लिंग पर क्लिक कर लोगों को एड्रेस अपडेट कराने के लिए बोलते हैं. इसके बाद स्कैमर्स की तरफ से यूजर का सभी डेटा निकाल लिया जाता है और वह ठगी का शिकार हो जाता है. सरकारी एजेंसी पीआईबी ने भी लोगों को ऐसे मैसेज से सतर्क रहने के लिए कहा है.

WhatsApp पर आपकी एक गलती कर देगी जेब खाली, सावधानी जरूरी

ALERT: बिना OTP के भी साइबर ठग चुरा सकते हैं आपका पैसा

392 फोन हो जाएंगे कबाड़, 30 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर्स पर भी चलेगी कैंची

सरकार ने सतर्क रहने को कहा

भारत सरकार के तहत काम करनेवाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था. इसमें बताया गया था कि लोगों को ऐसा कोई भी मैसेज सरकार की तरफ से नहीं भेजा जा रहा है, जिसमें उनसे एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जाता हो. अगर ऐसा मैसेज किसी को मिलता है, तो वह पूरी तरह स्कैम की कैटेगरी में शामिल होगा.

India post scam alert: डिजिटल युग में स्कैमर्स धोखाधड़ी के नये तरीके ईजाद कर रहे हैं. अब इंडिया पोस्ट के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगा रहे हैं ठग.

SMS में ​क्या होता है?

लोगों को जाल में फंसाने के लिए स्कैमर्स मैसेज भेजते हैं और इसमें कहा जाता है उनकी पोस्ट आ गई है. इसमें एड्रेस गलत होने का दावा किया जाता है. इसके बाद यूजर्स से एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जाता है. इसके साथ एक लिंक भी शेयर किया जाता है और जब आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे, धीरे-धीरे आपसे बहुत सारी निजी जानकारी भी मांग ली जाती है और इसका इस्तेमाल यूजर्स को चूना लगाने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola