₹20000 में AC और ₹30000 में iPhone! इंडिपेंडेंस डे पर यहां मिल रही बेहतरीन डील्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Aug 2025 2:57 PM

विज्ञापन

Independence Day Sale

Independence Day Sale Offers: भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर रिलायंस डिजिटल का 'डिजिटल इंडिया सेल' शुरू हो गया है. जहां आपको हर प्रोडक्ट सस्ते में मिलेगा. ऐसे में फ्रिज खरीदना हो या एसी हर प्रोडक्ट आप बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. यहां जानिए किस प्रोडक्ट पर मिल रहा कितने का डिस्काउंट.

विज्ञापन

Independence Day Sale Offers: अगर आप सस्ते में iPhone से लेकर AC, स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर रिलायंस डिजिटल का ‘डिजिटल इंडिया सेल’ शुरू हो गया है. यह सेल 17 अगस्त 2025 तक चलेगी. इस सेल में आप 25% तक सेविंग्स (SBI बैंक कार्ड्स पर ₹15,000* तक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और गिफ्ट वाउचर्स में 15%* शामिल है) का फायदा उठा सकते हैं.

इसके अलावा आप इस सेल में आकर्षक पेपर फाइनान्स ऑप्शंस, जिसमें 1 फ्री EMI* भी शामिल है और चुनिंदा एक्सेसरीज पर UPI पेमेंट करने पर 5% का एक्स्ट्रा अनलिमिटेड डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. डिजिटल इंडिया सेल ग्राहकों के लिए सभी रिलायंस डिजिटल, MY Jio, जियो मार्ट डिजिटल स्टोर्स और ऑनलाइन www.reliancedigital.in पर उपलब्ध है. चलिए डालते हैं नजर किस पर मिल रही छूट.

यह भी पढ़ें: Amazon Vs Flipkart: 15 अगस्त वाली सेल में कौन दे रहा iPhone 16 सबसे सस्ता? यहां देखें फायदेमंद डील

Google TV

इस सेल में 43 इंच के Full HD टीवी सिर्फ 12,990 रुपये में मिल रही है और 55 इंच का Ultra HD Google TV आपको इस सेल में सिर्फ 24,990 रुपये में मिल जाएगा.

Apple प्रोडक्ट्स

इस सेल में Apple iPhone 13 की कीमत ₹39,900 से शुरू है और Apple MacBook Air, ₹49,999 से शुरू है.

वॉशिंग मशीन्स

डिजिटल इंडिया सेल में स्मार्ट AI ऑल-इन-वन वॉशर ड्रायर वाले वाशिंग मशीन की कीमत 49,990 रुपये से शुरू है. साथ ही ₹8990 कीमत तक फ्री गिफ्ट भी मिलेगा.

पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज

पर्सनल ऑडियो, स्मार्ट वॉच, टेलीकॉम और आईटी एक्सेसरीज के लिए UPI से पेमेंट करने पर इस सेल में आपको अनलिमिटेड 5% की छूट मिलेगी.

रेफ्रिजरेटर्स और एसी

इस सेल में कोई भी साइड बाय साइड या डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर 8,990 रुपये तक का गिफ्ट फ्री मिलेगा. वहीं, 1.5 टन 3 स्टार AC की कीमत सिर्फ ₹19,990 से शुरू हो रही है.

किचन एंड होम अप्लायंसेस

होम एंड किचन अप्लायंसेस पर “ज्यादा खरीदें, ज्यादा बचाएं” ऑफर चल रहे हैं. ऐसे में 1 प्रोडक्ट खरीदने पर 5% तक की छूट मिलेगी. जबकि 2 प्रोडक्ट खरीदने पर 10% रतक का डिस्काउंट और 3 प्रॉडक्ट्स खरीदने पर 15% तक की भारी छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: ₹5000 में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV, दमदार साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ अब घर बनेगा थियेटर

यह भी पढ़ें: Air India Freedom Sale: एयर इंडिया लाई गजब का ऑफर, मात्र ₹1,279 में करें अब हवाई सफर, देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass, जानें कीमत, वैधता और फायदे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola