Google Pay में बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन रीसेट कैसे करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jan 2026 3:35 PM
Google Pay UPI PIN Reset
अगर आप Google Pay यूजर हैं और अपना UPI पिन रीसेट या बदलना चाहते हैं, तो अब यह काम आसानी से कर सकते हैं. खास बात यह है कि अब बिना डेबिट कार्ड के भी UPI PIN रीसेट किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.
हम न जाने दिन भर में कितनी बार UPI से पेमेंट करते हैं, कभी सब्जी वाले को, तो कभी ऑटो वाले भइया को. ऐसे में Google Pay सबसे भरोसेमंद UPI ऐप्स में से एक माना जाता है. लेकिन कई बार मन में यह सवाल आता है कि कहीं सालों से रखा एक ही UPI PIN किसी को पता न चल जाए, या फिर अगर PIN भूल जाएं तो क्या करें. ऐसे हालात में UPI PIN रीसेट करना सबसे सही ऑप्शन होता है. पहले Google Pay पर बिना डेबिट कार्ड के PIN रीसेट करना मुमकिन नहीं था, लेकिन अब यह आसान हो गया है.
अब Google Pay कई यूजर्स को आधार वेरिफिकेशन के जरिए, बिना डेबिट कार्ड के भी UPI PIN रीसेट करने की सुविधा देता है. अगर आपका डेबिट कार्ड खो गया है या उस समय आपके पास नहीं है, तो यह तरीका काफी काम का है. बस आपका बैंक आधार ऑथेंटिकेशन सपोर्ट करता हो और आपका आधार मौजूदा मोबाइल नंबर से लिंक हो. इसके बाद आप कुछ ही टैप में अपना UPI PIN बदल सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.
बिना डेबिट कार्ड के Google Pay में UPI पिन रीसेट कैसे करें?
- Google Pay ऐप खोलें और यह पक्का कर लें कि आप सही तरीके से लॉग-इन हैं.
- होम स्क्रीन पर पहुंचने के बाद ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और फिर Bank Account का ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें, जिसके लिए आप UPI PIN रीसेट करना चाहते हैं.
- अकाउंट डिटेल्स वाले पेज पर जाकर Forgot UPI PIN पर टैप करें.
- अब अगर आपके बैंक में यह सुविधा है और अकाउंट आधार से जुड़ा है, तो Aadhaar Verification का ऑप्शन चुनें.
- यहां आपको अपने आधार नंबर के पहले छह अंक डालने होंगे और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना होगा.
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर अपनी पहचान वेरिफाई करें.
- आखिर में नया UPI PIN सेट करें, उसे कन्फर्म करें और आपका UPI PIN रीसेट हो जाएगा.
ध्यान देने वाली बातें
शुरू करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि अभी सभी बैंकों में यह सुविधा चालू नहीं की गई है, इसलिए हर यूजर का एक्सपीरियंस अलग हो सकता है. लेकिन अगर आपका बैंक इसे सपोर्ट करता है, तो पूरा प्रोसेस फास्ट और पूरी तरह डिजिटल होता है. आपको न तो डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है और न ही बैंक ब्रांच जाने की.
यह तरीका तभी काम करेगा, जब आपने Google Pay में अपना बैंक अकाउंट आधार वेरिफिकेशन के जरिए जोड़ा हो. साथ ही, आपका आधार उसी मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए जो बैंक में रजिस्टर्ड है, वरना OTP नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें: अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










