अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन
फिंगरप्रिंट से पेमेंट करता एक यूजर (Photo: AI Generated)
UPI Biometric Payments: यूपीआई पेमेंट करते समय बार-बार PIN डालने की झंझट से अब छुटकारा आप पा सकते हैं. नए बायोमेट्रिक फीचर की मदद से आप सिर्फ Fingerprint या Face ID से पेमेंट ऑथराइज कर सकते हैं. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
हर बार UPI से पेमेंट करते समय PIN डालना कई बार धीमा और थोड़ा परेशान करने वाला लग सकता है. ऊपर से आस-पास खड़े लोगों की वजह से PIN टाइप करते समय एक बार दाएं-बाएं देखना पड़ता है. ऐसे में बायोमेट्रिक पेमेंट इस झंझट को काफी आसान बना देता है. इसमें आप सिर्फ फिंगरप्रिंट या Face ID से कुछ ही सेकंड में पेमेंट को ऑथराइज कर सकते हैं. पहली नजर में यह फीचर थोड़ा टेक्निकल लग सकता है, लेकिन असल में इसे सेट करना काफी आसान है. आइए इसे सेट करने का पूरा प्रोसेस आपको बताते हैं.
UPI बायोमेट्रिक पेमेंट सेट करने से पहले जान लें ये बातें
- सेफ्टी के लिहाज से शुरुआत में एक ट्रांजैक्शन की लिमिट ₹5,000 तक रखी गई है.
- अगर आप इस फीचर का 90 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करते, तो दोबारा इस्तेमाल करने से पहले PIN से वेरिफिकेशन करना होगा.
- अगर आप UPI PIN रीसेट करते हैं या अपने फोन का स्क्रीन लॉक बदलते हैं, तो बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर अपने-आप डिसेबल हो जाता है.
- आपके स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक का फीचर सही तरीके से काम करना चाहिए.
- इसके अलावा जिस UPI ऐप का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वह लेटेस्ट वर्जन में अपडेट होना चाहिए.
- आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि कई बार शुरुआती वेरिफिकेशन के लिए सिस्टम आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करता है.
ऐसे करें UPI बायोमेट्रिक पेमेंट सेट
नीचे स्टेप्स बताने से पहले आपको बता दें कि अलग-अलग UPI ऐप में स्टेप्स थोड़े अलग हो सकते हैं.
- सबसे पहले अपना UPI ऐप खोलें और Profile सेक्शन में जाएं.
- अब Settings में जाकर UPI & Payments Settings का ऑप्शन खोजें.
- यहां आपको Biometric Authentication का ऑप्शन मिलेगा, उसे इनेबल (Enable) कर दें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और Fingerprint या Face ID को रजिस्टर करें.
- आखिर में इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपको एक बार अपना मौजूदा UPI PIN डालना होगा.
यह भी पढ़ें: घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








