Chrome में खतरनाक खामी! Google ने जारी किया हाई-अलर्ट अपडेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jan 2026 5:36 PM
Google ने Chrome 143 में 10 सिक्योरिटी खामियां पकड़ीं. हैकर्स से बचने के लिए तुरंत Chrome 144 अपडेट करें.
Google ने दुनिया भर के 3 अरब से ज्यादा Chrome यूजर्स को चेतावनी (Chrome Security Warning) दी है. Chrome ब्राउजर के पुराने वर्जन में ऐसी खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सीधे आपके सिस्टम और डेटा पर हमला कर सकते हैं. और यही वजह है कि कंपनी ने तुरंत नया अपडेट जारी किया है.
मामला क्या है?
Google की टीम ने साफ कहा है कि Chrome 143 वर्जन में 10 गंभीर सिक्योरिटी बग्स पाये गए हैं. इनमें से कई हाई-रिस्क कैटेगरी में आते हैं. यानी अगर इन्हें नजरअंदाज किया तो आपका ब्राउजर और डेटा दोनों खतरे में पड़ सकते हैं. इसी को रोकने के लिए कंपनी ने Chrome 144 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है.
क्यों है ये अपडेट जरूरी?
सोचिए, अगर आपका पर्सनल डेटा लीक हो जाए या बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर हैकर्स की नजर पड़ जाए तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता है. यही वजह है कि Google ने कहा है- बिना देर किये Chrome को अपडेट करें. वरना हैकर्स आपके सिस्टम पर कब्जा कर सकते हैं.
Chrome 144 कैसे अपडेट करें?
अपडेट करना बेहद आसान है
- Chrome खोलें
- ऊपर दाईं तरफ Settings → Help → About Google Chrome
- नया वर्जन अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल होगा
- ब्राउजर को Restart करें
बस! अब आपका Chrome पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.
कौन-कौन सी कमजोरियां मिलीं?
Google ने इन बग्स को तीन कैटेगरी में बांटा है- High, Medium और Low Risk
- High Risk: V8 JavaScript इंजन और Blink कंपोनेंट में खामियां
- Medium Risk: Downloads और Digital Credentials से जुड़ी दिक्कतें
- Low Risk: सिक्योरिटी UI और Split View में छोटे-मोटे बग्स.
हल्के में मत लीजिएगा
तकनीक की दुनिया में अपडेट ही असली सुरक्षा कवच है. अगर आप सोचते हैं कि “अभी तो सब ठीक चल रहा है”, तो ये लापरवाही है. Chrome 144 अपडेट करना सिर्फ एक क्लिक का काम है, लेकिन ये क्लिक आपके डेटा को बचा सकता है.
यह भी पढ़ें: Google Chrome में खतरनाक बग, भारतीय इंजीनियर ने खोला राज; CERT-In का हाई अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए