Google Chrome में खतरनाक बग, भारतीय इंजीनियर ने खोला राज; CERT-In का हाई अलर्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Dec 2025 7:59 PM
Chrome High Bug Alert: नया सिक्योरिटी पैच बताता है सबकुछ
Chrome High Bug Alert: भारतीय इंजीनियर ने Chrome में हाई-रिस्क बग पकड़ा. CERT-In ने यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की चेतावनी दी. Chrome 143 में 13 सिक्योरिटी फिक्स शामिल
Google Chrome इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है (chrome high bug alert). भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Chrome के लेटेस्ट वर्जन में गंभीर कमजोरियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के डेटा में सेंध लगा सकते थे. हैरानी की बात यह है कि इन हाई-रिस्क बग्स में से एक को मुंबई के इंजीनियर श्रेयस पेंकार ने खोजा, जिसे Google ने तुरंत पैच भी कर दिया.
Chrome 143 अपडेट में 13 बड़े सिक्योरिटी बग्स हुए फिक्स
2 दिसंबर 2025 को Chrome टीम ने Windows, Mac और Linux के लिए Chrome 143 को स्टेबल चैनल पर जारी कर दिया. इस अपडेट में 13 सिक्योरिटी फिक्स शामिल हैं. इनमें से कई बग काफी गंभीर थे, जिनके जरिये सिस्टम तक अनअथराइज्ड ऐक्सेस, डेटा चोरी और सिक्योरिटी लेयर बायपास जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती थीं. Google के अनुसार, जब तक ज्यादातर यूजर्स अपडेट इंस्टॉल नहीं कर लेते, तब तक बग्स से जुड़ी तकनीकी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की जाएंगी.
मुंबई के इंजीनियर को मिला 11,000 डॉलर का इनाम
Google की सिक्योरिटी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि CVE-2025-13630 नाम का हाई-लेवल बगV8 इंजन में पाया गया था, जिसका पता मुंबई के इंजीनियर श्रेयस पेंकार ने लगाया. इस खोज के लिए Google ने उन्हें 11,000 डॉलर का रिवॉर्ड दिया है. यह बग इतना खतरनाक था कि हैकर्स ब्राउजर की मेमोरी को गलत तरीके से इस्तेमाल कर किसी भी कमांड को रन करा सकते थे.
और भी कई हाई-रिस्क खामियां सामने आईं
इस अपडेट में Chrome Updater, DevTools, Digital Credentials, Downloads, Media Stream और Web RTC से जुड़े कई और उच्च-स्तरीय बग्स की भी पहचान हुई है. इनमें से कुछ बग एक्सटर्नल रिसर्चर्स ने खोजे, तो कुछ Google की आंतरिक टीम ने पकड़े. कई मामलों में “Use-after-free” और “Inappropriate Implementation” जैसी तकनीकी खामियां सामने आईं, जिनका दुरुपयोग कर साइबर हमलावर सिस्टम को पूरी तरह प्रभावित कर सकते थे.
यूजर्स के लिए जरूरी: तुरंत Chrome अपडेट करें
CERT-In ने Chrome यूजर्स को साफ चेतावनी दी है कि वे बिना देर किए अपने सिस्टम पर Chrome 143 वर्जन अपडेट कर लें. पुराने वर्जन में मौजूद ये खामियां किसी भी समय साइबर हमले का रास्ता खोल सकती हैं. Google ने भी यूजर्स से कहा है कि सिक्योरिटी पैच को इंस्टॉल किये बिना ब्राउजर का इस्तेमाल करना जोखिमभरा हो सकता है.
Google Chrome में आया Gemini AI का धमाका, ब्राउजिंग अब होगी स्मार्ट और सुरक्षित
Google की बढ़ी टेंशन, Chrome को टक्कर देने आया OpenAI Atlas, अब ब्राउजिंग होगी फास्ट और स्मार्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










