9,999 रुपये में मिल रहा Realme 14 Pro, पुराने फोन के बदले Flipkart दे रहा जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर

Updated:
विज्ञापन
Realme 14 Pro

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में रियलमी 14 प्रो पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

Flipkart Exchange Offer on Realme 14 Pro: अगर आप अब तक Flipkart Diwali Sale में बढ़िया और सस्ता स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो फिर Realme 14 Pro आपके लिए एक अच्छी डील हो सकती है. क्योंकि, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस मॉडल को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Flipkart Exchange Offer on Realme 14 Pro: आज से दिवाली की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में कई प्लेटफॉर्म्स पर दिवाली सेल चल रही है. स्मार्टफोन्स, गैजेट्स, स्मार्ट टीवी और भी कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स सस्ते में बिक रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में बढ़िया और दमदार फोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी और कैमरा क्वालिटी अच्छी हो, तो फिर Flipkart Diwali Sale आपके लिए अच्छा मौका ले कर आई है. इस सेल में आपके पास मौका है Realme 14 Pro को 9,999 रुपये में खरीदने का. जी हां, फ्लिपकार्ट दिवाली सेल Realme 14 Pro पर अच्छा-खासा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिससे आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं फिर इस डील के बारे में.

Realme 14 Pro पर कितना मिल रहा बैंक डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में Realme 14 Pro का 8GB+128GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में लिस्टेड है. इस वेरिएंट पर फ्लिपकार्ट ICICI, Axis, HDFC,Kotak और SBI बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 6000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस फोन की कीमत 18,999 रुपये हो गई है.

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में realme 14 pro पर बैंक डिस्काउंट

Realme 14 Pro पर कितना मिल रहा एक्सचेंज ऑफर?

Realme 14 Pro पर फ्लिपकार्ट 9000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर Realme 14 Pro को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे. हालांकि, ध्यान रहे आपके पुराने मॉडल और उसकी कंडीशन के हिसाब से ही आपको एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा. जैसे कि आपके पास Motorola Edge 50 Neo है और इसकी कंडीशन अच्छी है. ऐसे में इस मॉडल पर आपको फ्लिपकार्ट 9000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देगा. वहीं, अगर आपके पास Realme 11 Pro 5G है और अच्छी कंडीशन में नहीं है, तो आपको एक्सचेंज वैल्यू कम मिल सकता है.

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में रियलमी 14 प्रो पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

Realme 14 Pro में क्या खास है?

  • 6.77inch Full HD+ OLED डिस्प्ले
  • 50MP+2MP का रियर कैमरा
  • 16MP का फ्रंट कैमरा
  • MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर
  • 6000mAh बैटरी

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां Realme 14 Pro सर्च करें. सर्च करते ही आपको Realme 14 Pro के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे. जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.

क्या कोई भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?

हां, किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. हालांकि, किसी-किसी में ये सुविधा नहीं मिलती. इसलिए चेक जरूर कर लें.

क्या सभी ब्रांड के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा?

नहीं, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. यानी कि अगर आप के पास Realme का ही कोई पुराना मॉडल है, तो एक्सचेंज वैल्यू में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए एक्सचेंज वैल्यू अच्छे से चेक कर ही कंफर्म करें.

Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट सेल में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

Flipkart Diwali Sale में ताश के पत्तों की तरह गिरी iPhone 16 Pro की कीमत, जल्दी से चेक करें ऑफर

Flipkart BBD Sale में अगर मिस हो गया iPhone 16? Diwali Sale में पाएं सिर्फ 54999 रुपये में, फौरन चेक करें डील

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां Realme 14 Pro सर्च करें. सर्च करते ही आपको Realme 14 Pro के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे. जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.