Flipkart BBD Sale में अगर मिस हो गया iPhone 16? Diwali Sale में पाएं सिर्फ 54999 रुपये में, फौरन चेक करें डील
Published by : Shivani Shah Updated At : 10 Oct 2025 10:48 AM
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में आईफोन 16 पर मिल रहा डिस्काउंट
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Diwali Sale आज रात 12 बजे से शुरू होने वाली है. ऐसे में अगर आप BBD सेल में iPhone 16 नहीं खरीद पाए तो कोई बात नहीं. क्योंकि, Flipkart Diwali Sale आईफोन 16 पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रहा है. जिससे आपके पास मौका है वापस से सस्ते में iPhone 16 खरीदने का मौका. जानिए ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट.
अगर आप Flipkart Big Billion Days Sale में सस्ते में iPhone 16 खरीदने से चूक गए हैं, तो खुश हो जाइए. क्योंकि, Flipkart पर BBD Sale के बाद अब Flipkart Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. जिसमें आप सस्ते में iPhone 16 खरीद सकते हैं. हालांकि, Flipkart Big Bang Diwali Sale फिलहाल आज से प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू हुई है. लेकिन सभी ग्राहकों के लिए ये सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी. तो फिर चलिए जानते हैं इस सेल में कितना सस्ता मिल रहा है iPhone 16.
Flipkart Sale में iPhone 16 पर मिल रहा कितने का डिस्काउंट?
Flipkart Big Bang Diwali Sale में iPhone 16 को बैंक डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं. आईफोन 16 की कीमत फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये है. लेकिन SBI के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप आईफोन 16 को 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे. इतना ही नहीं, बैंक डिस्काउंट के अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. जिससे आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर iPhone 16 और भी कम कीमत में खरीद पाएंगे. हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने मॉडल की कंडीशन पर डिपेंड करता है.

iPhone 14 पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
Flipkart Big Bang Diwali Sale में iPhone 14 की कीमत भी कम हो गई है. फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ iPhone 14 को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है. ऐसे में आप बजट में इस मॉडल को खरीद सकते हैं.

क्या iPhone 16 पर ये डील सिर्फ ऑनलाइन मिल रही है?
हां, ये डील सिर्फ Flipkart Diwali Sale में मिल रही है, जो ऑनलाइन उपलब्ध है.
क्या iPhone 16 पर EMI सुविधा भी है?
हां, फ्लिपकार्ट आईफोन 16 पर EMI की सुविधा भी दे रहा है. जिसमें आपको 9 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन मिलेगा.
Flipkart Diwali Sale कब शुरू और खत्म हो रही है?
Flipkart Diwali Sale प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए आज से शुरू हो चुकी है. वहीं, आज रात 12 बजे से सभी ग्राहकों के लिए ये सेल शुरू हो जाएगी. हालांकि, ये सेल कब खत्म होगी इसकी जानकारी अभी फ्लिपकार्ट के तरफ से नहीं दी गई है.
लेना है स्मार्टफोन और बजट है टाइट, इन सस्ते ऑप्शंस में मिलेंगे टकाटक फीचर्स
Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion में 20 हजार की रेंज में कौन है बेस्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










