Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion में 20 हजार की रेंज में कौन है बेस्ट?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Oct 2025 1:42 PM
Vivo T4 vs OPPO K13 vs Motorola Edge 60 Fusion: कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट?
Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion तीनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. Vivo T4 में सबसे बड़ी बैटरी और तेज प्रोसेसर है, OPPO K13 AI फीचर्स के साथ स्टाइलिश है, जबकि Motorola Edge 60 Fusion का डिस्प्ले और कैमरा शानदार है. Vivo T4 Vs Oppo K13 Vs Motorola Edge 60 Fusion- आपकी जरूरतों के अनुसार, हर फोन अलग-अलग मोर्चों पर बाजी मारता है.
20 हजार रुपये की रेंज में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion अपनी-अपनी खासियतों के साथ मैदान में हैं. (Vivo T4 Vs Oppo K13 Vs Motorola Edge 60 Fusion) इनमें कौन-सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानिए डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस के आधार पर कौन देता है सबसे दमदार अनुभव.
डिस्प्ले और डिजाइन
VivoT4 को भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिसमें 7,300mAh की बैटरी है. इसका क्वाॅड कर्व AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं OPPO K13 में 7,000mAh बैटरी और रॉक टेक्सचर डिजाइन है. Motorola Edge 60 Fusion का वजन सबसे कम है और इसका वेगन लेदर बैक इसे प्रीमियम लुक देता है.
परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर
VivoT4 में Snapdragon 7s Gen 3 प्रॉसेसर है जो AnTuTu पर 8 लाख से ज्यादा स्कोर करता है. OPPO K13 में Snapdragon 6 Gen 4 और Motorola में Dimensity 7400 चिपसेट है. तीनों फोन Android 15 पर चलते हैं, लेकिन Motorola 3 साल के अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी देता है.
बैटरी की बात करें तो VivoT4 में सबसे बड़ी 7,300mAh बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. OPPO K13 में 80W चार्जिंग और Motorola में 68W चार्जिंगहै.
कैमरा सेगमेंट
Motorola Edge 60 Fusion में 50MP OIS कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रावाइड लेंस है, जो इसे फोटोग्राफी के लिए सबसे बेहतर बनाता है. Vivo और OPPO में 50MP प्राइमरी कैमरा है लेकिन सेकेंडरी लेंस सीमित हैं.
कीमत और फैसला
Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion की कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में ₹20 हजार के आसपास है. अगर आप बैटरी और परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Vivo T4 चुनें. कैमरा और सॉफ्टवेयर के लिए Motorola बेहतर है. बजट में OPPO K13 भी एक अच्छा ऑप्शन है.
लेना है स्मार्टफोन और बजट है टाइट, इन सस्ते ऑप्शंस में मिलेंगे टकाटक फीचर्स
Samsung Galaxy F06 5G vs A06 vs M06 5G: 10 हजार की रेंज में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट?
iPhone का नहीं है बजट? 20 हजार का यह फोन भी देगा वही फील, देखें इसके तगड़े फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










