46,899 रुपये में iPhone 16 होगा आपका, फ्लिपकार्ट सेल खत्म होने से पहले उठा लें एक्सचेंज ऑफर का फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Oct 2025 8:09 PM

विज्ञापन

आईफोन 16

अगर आप सस्ते में iPhone 16 खरीदना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, Flipkart Diwali Sale खत्म होने वाली है और इस सेल में आईफोन 16 पर गजब का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिससे आप 46,899 रुपये में आईफोन 16 खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Flipkart Diwali Sale जल्द ही खत्म होने वाली है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, फ्लिपकार्ट अपने दिवाली सेल में 50 हजार से कम में iPhone 16 खरीदने का मौका दे रहा है. जी हां, iPhone 16 पर फ्लिपकार्ट अच्छा-खासा बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिससे आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर आईफोन 16 सिर्फ 46,899 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स में ऑफर्स के बारे में.

iPhone 16 पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 16 के 128GB वेरिएंट पर 17% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इसकी कीमत 69,900 रुपये से कम होकर 57,999 रुपये हो गई है. वहीं, फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस फोन की कीमत कम होकर 55,499 रुपये हो गई है.

आईफोन 16 पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट

iPhone 16 पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

iPhone 16 के 128GB वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. जिससे अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आईफोन 16 और भी सस्ते में मिल जाएगा. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करता है. जैसे कि मान लीजिए आपके पास Realme 13 Pro 5G है और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो आपको इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट 8600 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू देगा. जिससे आप बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ iPhone 16 सिर्फ 46,899 रुपये में खरीद सकते हैं.

एक्सचेंज ऑफर के बाद आईफोन 16 की कीमत

iPhone 16 में क्या है खास?

  • 6.7 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले
  • 48MP+12MP रियर कैमरा
  • 12MP फ्रंट कैमरा
  • A18 प्रोसेसर

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां iPhone 16 सर्च करें. सर्च करते ही आपको iPhone 16 के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे. जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.

क्या कोई भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?

हां, किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. हालांकि, किसी-किसी में ये सुविधा नहीं मिलती. इसलिए चेक जरूर कर लें.

क्या सभी ब्रांड के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 8600 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा?

नहीं, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. यानी कि अगर आप के पास iPhone का ही कोई पुराना मॉडल है, तो एक्सचेंज वैल्यू में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए एक्सचेंज वैल्यू अच्छे से चेक कर ही कंफर्म करें.

Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट सेल में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

Galaxy M17 से लेकर iQOO Neo 10 तक, Amazon GIF Sale खत्म होने से पहले लपक लें इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील

65 इंच के Smart TV पर Flipkart दे रहा पटाखा डील्स, 40 हजार से कम में घर को बनाएं मिनी थियेटर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola