फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव: प्रीमियम फोन सबसे सस्ते दाम पर

फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव / सांकेतिक तस्वीर
फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव सेल में ऐपल आईफोन 16 और आईफोन 17 से लेकर सेमसंग गैलेक्सी एस24 और गूगल पिक्सेल 9ए तक पर धमाकेदार ऑफर मिल रहे हैं. ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. रियलमी, रेडमी और वनप्लस जैसे ब्रांड्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है.
भारत का ई-कॉमर्स बाजार इन दिनों फ्लिपकार्ट की सेल से गुलजार है. कंपनी ने “मोबाइल महोत्सव” टैगलाइन के साथ स्मार्टफोन पर भारी छूट और बैंक ऑफर्स पेश किये हैं. इस सेल में Apple iPhone 16 और iPhone 17 से लेकर Samsung Galaxy S24, Google Pixel 9a और अन्य ब्रांड्स के प्रीमियम हैंडसेट्स पर आकर्षक डील्स मिल रही हैं.
आईफोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 को 78,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 82,900 रुपये थी. वहीं iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये से घटकर 60,000 रुपये कर दी गई है. यानी ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है.
सैमसंग और गूगल पिक्सल पर ऑफर
सैमसंग GalaxyS245G इस सेल में 42,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी असली कीमत से काफी कम है. गूगल Pixel 9a भी 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसे पिछले साल 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस तरह ग्राहकों को करीब 13 हजार रुपये तक की बचत हो रही है.
अन्य ब्रांड्स पर भी छूट
फ्लिपकार्ट ने इस सेल में रियलमी, रेडमी और वनप्लस जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स पर भी डिस्काउंट दिया है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ कीमतें और भी कम हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों को स्मार्टफोन अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है.
क्यों खास है यह सेल
मोबाइल महोत्सव का मकसद प्रीमियम स्मार्टफोन को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है. iPhone और Samsung जैसे हाई-एंड डिवाइस पर इतनी बड़ी छूट मिलना दुर्लभ है. यही वजह है कि यह सेल टेक-प्रेमियों और अपग्रेड चाहने वालों के लिए बेहद आकर्षक साबित हो रही है.
यह भी पढ़ें: Vivo V60 की कीमत घटी, जानें नया ऑफर, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट
यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










