Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस

Facebook and Instagram Down: मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया. इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड यूजर्स को दिक्कत हुई. अब सेवाएं बहाल हो गई हैं.
Facebook Instagram Down: मार्क जुकरबर्ग के मेटा सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को मंगलवार रात बड़ी समस्या हुई. कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट होने लगे. इसके बाद लोगों को लॉग-इन करने में काफी दिक्कत हुई. व्हॉट्सऐप पर हालांकि इसका असर नहीं हुआ. बहरहाल, अब सेवाएं बहाल हो गई हैं.
Facebook and Instagram Down
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को दिक्कत भारतीय समयानुसार लगभग 8.30 बजे से शुरू हुई. लगभग 77 प्रतिशत ऐप यूजर्स अपना अकाउंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. वहीं, 21 प्रतिशत वेब यूजर्स ने फेसबुक डाउन की शिकायत की. डाउनडिटेक्टर ने कहा कि इंस्टाग्राम के 72 प्रतिशत यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा. 20 प्रतिशत लोगों को लॉग-इन करने में परेशानी हुई. Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, खुद लॉगआउट हो रहे अकाउंट, हैकिंग का सताया डर
Facebook and Instagram Down: फेसबुक ने जारी किया स्टेटमेंट, तो एलन मस्क ने लिये मजे
फेसबुक और इंस्टाग्राम में गड़बड़ी आने के बाद इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने मामले पर स्टेटमेंट जारी किया. कंपनी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि यूजर्स को फेसबुक ऐक्सेस करने में परेशानी हो रही है. हम इस पर काम कर रहे हैं. इसी बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि अगर आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर काम कर रहा है.
Facebook and Instagram Down: पटरी लौट रही सर्विस
फेसबुक की सर्विस अब हालांकि धीरे-धीरे पटरी लौट रही है. लोग अपने अकाउंट को फिर से ऐक्सेस कर पा रहे हैं. कंपनी ने सर्विसेस के डाउन होने की कोई वजह नहीं बतायी है. आपको बताते चलें कि फेसबुक अकाउंट्स लॉगआउट हो चुके थे, जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे. लॉग-इन करने की कोशिश के दौरान यूजर्स को वेरिफिकेशन कोड्स नहीं मिल रहे थे. इन फेसबुक-इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद तमाम यूजर्स दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शिकायत कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर यूजर्स कई मीम्स पोस्ट पोस्ट हुए. App Clip : बिना ऐप के देख सकेंगे Reels, Instagram पर आ रहा यह जबरा फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










