Elon Musk vs Donald Trump: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्यों छिड़ी है रार? जानिए पूरी कहानी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jun 2025 7:40 AM
Elon Musk vs Donald Trump
Elon Musk vs Donald Trump: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब खुली जंग छिड़ चुकी है. टैक्स बिल पर मतभेद, सरकारी फंडिंग की धमकी और एपस्टीन विवाद ने दोनों के रिश्तों में कड़वाहट घोल दी है. जानिए कैसे एक दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई.
Elon Musk vs Donald Trump: अमेरिका की राजनीति और टेक्नोलॉजी जगत इन दिनों दो दिग्गजों की तकरार से गर्म है. एक ओर हैं टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, तो दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. दोनों के बीच की दोस्ती अब खुलेआम दुश्मनी में बदल चुकी है, और इसके पीछे हैं राजनीतिक और आर्थिक मतभेद.
Elon Musk vs Donald Trump: पहले समर्थक, अब विरोधी
एलन मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था. यहां तक कि ट्रंप पर हुए एक कथित हत्या प्रयास के बाद भी मस्क ने उनका खुलकर समर्थन किया था. लेकिन सब कुछ बदल गया जब ट्रंप ने एक भारी-भरकम टैक्स और खर्च बिल पेश किया, जिसे मस्क ने “घिनौना और अपमानजनक” करार दिया.
Elon Musk vs Donald Trump: ट्रंप की चेतावनी – फंडिंग पर रोक
ट्रंप मस्क की टिप्पणी से इतने नाराज हुए कि उन्होंने मस्क की कंपनियों – SpaceX और Tesla – को मिलने वाली सरकारी मदद पर रोक लगाने की धमकी दे डाली. ये कंपनियां कई बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर हैं, जिसमें रक्षा और स्पेस प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Elon Musk Salary 2025: Tesla CEO को नहीं मिलती सैलरी! जानें पूरी कहानी और विवाद की वजह
यह भी पढ़ें: Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें
यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink पर फिर भड़के Jio और Airtel, स्पेक्ट्रम बंटवारे को लेकर मचा घमासान
Elon Musk vs Donald Trump: मस्क का पलटवार – एपस्टीन कनेक्शन का दावा
मस्क ने भी पलटवार करते हुए एक गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइल्स में शामिल है. यह बयान सोशल मीडिया और अमेरिकी राजनीति में सनसनी बन गया.
Elon Musk vs Donald Trump: सोशल मीडिया पर तीखे वार
दोनों की जुबानी जंग अब ट्विटर (X) और Truth Social जैसे प्लैटफॉर्म्स पर खुलकर देखने को मिल रही है. मस्क ने एक पोस्ट में यहां तक कह दिया कि अगर उन्होंने ट्रंप की मदद नहीं की होती, तो शायद ट्रंप चुनाव ही न जीत पाते.
Elon Musk vs Donald Trump: आगे क्या होगा?
इस विवाद के बाद अब अटकलें तेज हैं कि क्या मस्क की कंपनियों को सरकार से मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर पड़ेगा? साथ ही, मस्क की राजनीतिक स्थिति भी अब सवालों के घेरे में आ गई है.
यह भी पढ़ें: ‘जब तक AI हंसा नहीं सकता, तब तक खतरा नहीं’, सलमान रुश्दी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऐसा क्यों कहा?
यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










