Elon Musk Salary 2025: Tesla CEO को नहीं मिलती सैलरी! जानें पूरी कहानी और विवाद की वजह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2025 6:11 PM
Elon Musk
Elon Musk Salary 2025: एलन मस्क को Tesla से सात सालों से नहीं मिली सैलरी, जानिए क्यों कोर्ट ने 146 अरब डॉलर की डील रद्द की और अब टेस्ला बोर्ड मुआवजे पर क्या कर रहा है विचार.
Elon Musk Salary 2025: दुनिया के सबसे चर्चित और विवादास्पद बिजनेसमैनों में शुमार Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला उनकी सैलरी और टेस्ला के साथ उनकी डील को लेकर है, जिसे अमेरिकी कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आइए जानते हैं कि मस्क को आखिर सैलरी क्यों नहीं मिलती और क्या है इसके पीछे का असली कारण.
एलन मस्क को कितनी सैलरी मिलती है?
चौंकाने वाली बात ये है कि मस्क को बीते 7 वर्षों से Tesla से एक भी डॉलर सैलरी नहीं मिली है. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि “Zero for seven years”, यानी पिछले सात सालों से उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला, जबकि कंपनी की वैल्यू में 2000% की वृद्धि हुई.
2018 में हुई थी एक खास स्टॉक डील
साल 2018 में मस्क को Tesla ने एक परफॉर्मेंस-बेस्ड स्टॉक ऑप्शन डील ऑफर की थी. इसमें कंपनी के लक्ष्य पूरे होने पर मस्क को 304 मिलियन स्टॉक ऑप्शन मिलते. ये टारगेट 2023 तक मस्क ने पूरे कर लिए, और उस समय इस डील की वैल्यू 146 अरब डॉलर तक पहुंच गई.
कोर्ट ने क्यों खारिज की डील?
जनवरी 2024 में डेलावेयर कोर्ट ने इस डील को अनुचित और पक्षपातपूर्ण करार देते हुए रद्द कर दिया. जज ने कहा कि डील बनाते समय Tesla का बोर्ड मस्क के प्रभाव में था और उसने स्वतंत्र निर्णय नहीं लिया. अब इस डील की अनुमानित वैल्यू घटकर लगभग 98 अरब डॉलर रह गई है.
अब क्या होगा?
इस विवाद के बाद Tesla के बोर्ड ने एक नयी कमेटी बनाई है, जो मस्क की सैलरी और फ्यूचर पे स्ट्रक्चर पर काम कर रही है. इस कमेटी में बोर्ड चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोल्म और डायरेक्टर कैथलीन विल्सन-थॉम्पसन शामिल हैं. यह कमेटी तय करेगी कि मस्क को आगे किस तरह का मुआवजा मिलना चाहिए.
मस्क का पक्ष
Elon Musk का कहना है कि उन्होंने कंपनी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया, भले ही उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोई पैसा न मिला हो. अब यह मुद्दा सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं, बल्कि ग्लोबल कॉर्पोरेट वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें
यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink पर फिर भड़के Jio और Airtel, स्पेक्ट्रम बंटवारे को लेकर मचा घमासान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










