Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2025 4:54 PM
Elon Musk XChat
Elon Musk ने XChat लॉन्च किया है, जो WhatsApp को टक्कर देने वाला नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जानिए इसके फीचर्स, सुरक्षा और लॉन्च डिटेल्स.
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए मशहूर Elon Musk ने अब मैसेजिंग की दुनिया में कदम रख दिया है. उनकी कंपनी X (जिसे पहले Twitter कहा जाता था) ने एक नया चैटिंग प्लेटफॉर्म XChat लॉन्च किया है. यह ऐप सीधे तौर पर WhatsApp, Telegram और Signal जैसे पॉपुलर ऐप्स को टक्कर देने की तैयारी में है.

क्या है XChat?
XChat, Elon Musk की X ऐप का एक नया इंटीग्रेटेड मैसेजिंग फीचर है, जिसे बेहद सुरक्षित, फास्ट और प्राइवेसी-फोकस्ड बनाया गया है. Musk का दावा है कि यह फीचर यूजर्स को “फोन नंबर के बिना भी” चैट करने, कॉल करने और फाइल शेयर करने की आजादी देगा.
XChat के टॉप फीचर्स
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: चैट्स को Bitcoin जैसी तकनीक से सुरक्षित बनाया गया है ताकि कोई थर्ड पार्टी आपकी बातचीत न पढ़ सके.
- वैनिशिंग मैसेजेस: मैसेज एक तय समय के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे गोपनीयता बनी रहेगी.
- फोन नंबर की जरूरत नहीं: WhatsApp के उलट, XChat को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है.
- वीडियो और ऑडियो कॉलिंग: क्रॉस-प्लेटफॉर्म कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, वो भी बिना किसी नंबर के.
- फास्ट परफॉर्मेंस: यह Rust प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर आधारित है, जो सिक्योर और हाई-परफॉर्मेंस मानी जाती है.
- फाइल शेयरिंग: डॉक्यूमेंट्स, इमेज, ऑडियो और वीडियो फाइल्स आसानी से भेजी जा सकती हैं.
WhatsApp से कैसे अलग है XChat?

लॉन्च डिटेल्स
XChat फिलहाल बीटा स्टेज में है और केवल X के पेड यूजर्स (X Premium Members) को ही यह सुविधा मिल रही है. Musk ने संकेत दिया है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. यदि XChat अपने वादों पर खरा उतरता है, तो यह न केवल WhatsApp बल्कि कई अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए भी चुनौती बन सकता है.
यह भी पढ़ें: एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल
यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










