Elon Musk की कंपनी Tesla लायी ऐसा रोबोट, जो कर सकता है इंसानों की तरह कई काम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2023 10:26 AM

विज्ञापन

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का नया रोबोट पहले जेनरेशन के मुकाबले इस बार और भी बेहतर तरीके से ट्रेन किया गया है. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का नया रोबोट पहले जेनरेशन के मुकाबले इस बार और भी बेहतर तरीके से ट्रेन किया गया है. इस रोबोट के हाथ और गर्दन को भी ज्यादा कार्यकुशल बनाने पर काफी काम किया गया है.

विज्ञापन

Tesla Optimus Gen 2 Humanoid Robot : एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ऑप्टिमस रोबोट (Optimus Humanoid Robot) पर काम कर रही है. मस्क की कंपनी ने पिछले साल के सितंबर महीने में अपने पहले ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश किया था. इसके बाद कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ऑप्टिमस रोबोट को पेश किया. अब ब्रांड ने इसकी दूसरी जेनरेशन का वर्जन पेश किया है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) पर मस्क ने रोबोट (Optimus Gen2) का एक नया वीडियो शेयर किया है.

टेस्ला के नये रोबोट में क्या है खास?

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का नया रोबोट पहले जेनरेशन के मुकाबले इस बार और भी बेहतर तरीके से ट्रेन किया गया है. इसके साथ ही, इस रोबोट के हाथ और गर्दन को भी ज्यादा कार्यकुशल बनाने पर काफी काम किया गया है. इससे यह एकदम इंसानों की तरह मूवमेंट करता है. टेस्ला का दावा है कि कंपनी ने रोबोट का वजन 10 किलोग्राम तक कम और इसके मूवमेंट्स को 30 प्रतिशत तक फास्ट किया है.

Also Read: Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात

चीजों को बारीकी से समझता है यह रोबोट

टेस्ला का नया ऑप्टिमस जेन 2 ह्यूमनॉइड रोबोट कितना बेहतर हो गया है, यह आप वीडियो में देखकर समझ सकते हैं. यह वीडियो एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इस रोबोट के हाथ में सेंसर लगे हैं, जो चीजों को बारीकी से समझता है और उन्हें अच्छी तरह से एक जगह से दूसरी जगह पर रखता है. टेस्ला का ऑप्टिमस अब डांस, स्‍क्वैट करने से लेकर अंडे उबालने , आदि कई काम आसानी से कर सकता है. टेस्ला का यह रोबोट अब बेहतर टॉर्क-सेंसिंग, फुट-फाेर्स और आर्टिक्युलेटेड टो-सेक्शन से लैस है. समय के साथ कंपनी इसे और बेहतर और इंसानों की तरह हर काम करनेवाला बना रही है.

वीडियो हुआ वायरल

टेस्ला कंपनी ने नये ऑप्टिमस 2 में 11 डीओएफ ब्रैंड न्यू हैंड्स दिये हैं. ये पहले वाले वर्जन के मुकाबले काफी तेज हैं. यह रोबोट अपनी उंगलियों को भी आसानी से घुमा सकता है. बेहतर रिजल्ट के लिए टैक्टाइल सेंसिंग का इस्तेमाल सभी उंगलियों में किया गया है. इसका फायदा यह होगा कि रोबोट कुछ भी पकड़ेगा, तो उसका अंदाजा लगाया जा सकेगा. एलन मस्क के द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 37 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक और 45 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे री-पोस्ट किया है. इससे पहले रोबोट के पुराने वर्जन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Also Read: OpenAI के बाद सैम ऑल्टमैन के Microsoft से जुड़ने पर Elon Musk ने क्या कहा?
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola