Elon Musk Vs Mark Zuckerberg : मस्क और जुकरबर्ग की लड़ाई Twitter X के बाद अब Threads पर आयी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Aug 2023 9:07 AM
Mark Zuckerberg ने X (पूर्व में Twitter) के मालिक Elon Musk के साथ प्रस्तावित 'केज-फाइटिंग' के बारे में बताने के लिए 'थ्रेड्स' का सहारा लिया है. Threads एक सोशल नेटवर्किंग मंच है, जिसकी पेशकश मेटा ने की है. माना जा रहा है कि इसे ट्विटर के मुकाबले लाया गया है.
Threads Vs Twitter X : मेटा (Meta) के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क के साथ प्रस्तावित ‘केज-फाइटिंग’ के बारे में बताने के लिए ‘थ्रेड्स’ का सहारा लिया है. थ्रेड्स एक सोशल नेटवर्किंग मंच है, जिसकी पेशकश मेटा ने की है. माना जा रहा है कि इसे ट्विटर के मुकाबले लाया गया है.
Post by @zuckView on Threads
एलन मस्क ने ट्विटर एक्स पर किया मार्क जुकरबर्ग को चैलेंज
मस्क ने इससे पहले रविवार को कहा था कि जुकरबर्ग के साथ उनकी संभावित सीधी लड़ाई को उनकी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर सीधा प्रसारित किया जाएगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर मस्क की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया. उन्होंने साथ ही लिखा, क्या हमें अधिक भरोसेमंद मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो वास्तव में चैरिटी के लिए धन जुटा सके?
Also Read: Threads पर अपनी प्रोफाइल कैसे बनाएं? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेसZuck v Musk fight will be live-streamed on 𝕏.
— Elon Musk (@elonmusk) August 6, 2023
All proceeds will go to charity for veterans.
जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर दिया जवाब
प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दोनों कारोबारी दिग्गजों के बीच लड़ाई की तैयारी के बारे में जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर लिखा, मैं आज तैयार हूं. जब उन्होंने पहली बार चुनौती दी थी, तो मैंने 26 अगस्त का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है. उन्होंने आगे लिखा, मुझसे अब और इंतजार नहीं हो रहा है.
जिउ-जित्सु बनाम वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट
कथित तौर पर दोनों जून के अंत में ‘केज-फाइट’ के लिए तैयार हुए थे. गौरतलब है कि मार्क जुकरबर्ग मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हैं और हाल ही में उन्हें ब्राजीलियाई सेल्फ मार्शल आर्ट और लड़ाकू खेल जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट दिया गया था. एलन मस्क ने सोमवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वह लड़ाई के लिए वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के प्रारूप को चुनेंगे.
Also Read: Twitter के नये नाम X पर Elon Musk को हो सकती है मुश्किल, जानें कहां फंसेगा पेचजुकरबर्ग मुकाबले के लिए तैयार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग, दोनों ही मार्शल आर्ट्स के अलग-अलग फॉर्म्स में ट्रेन्ड हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा के फाउंडर जुकरबर्ग जिउ-जित्सु को आती है. उन्होंने कहा कि इस मुकाबले को लेकर बहुत उत्साह तो नहीं है, लेकिन उन्हें स्पोर्ट्स पसंद है और वो हर मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं.
मुकाबले के लिए मस्क खुद को ऐसे कर रहे तैयार
वहीं, मस्क ने भी खुद इस बात का दावा किया है कि ताइक्वांडो, जूडो, क्योकुशिन कराटे आती है. इसके साथ ही उन्हें जिउ-जित्सु की भी समझ है. उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के लिए खुद को तैयार करने के लिए वह वेट प्रैक्टिस कर रहे हैं. ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की लड़ाई का नतीजा चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन इतना तो तय है कि यह मुकाबला बड़ा रोमांचक होगा.
Also Read: Twitter Logo: ट्विटर से ‘उड़ गई’ नीली चिड़िया, कंपनी का नया लोगो बना ‘X’, एलन मस्क ने कही यह बातमस्क और जुकरबर्ग का मुकाबला कब होगा?
एलन मस्क ने बताया कि इस मुकाबले को एक्स (ट्विटर का नया नाम) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और इससे होने वाली आमदनी को चैरिटी के काम में इस्तेमाल किया जाएगा. वैसे, मस्क ने खुद बताया कि इस मुकाबले की फाइनल डेट का ऐलान होना अभी बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










