Viral Video: जब लोरी सुनते ही पिघला गजराज का दिल, केयर टेकर को सूंड से लपेटकर लगा लिया गले, देखें प्यारा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Elephant Viral Video

Elephant Viral Video

Viral Video: हाथी को देखकर हर किसी को प्यार ही आता है. उनकी मासूम सी आंखें और प्यार भरी शरारतें सबका दिल जीत लेती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हाथी का प्यार भरा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देख कर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: हम जब भी उदास होते हैं म्यूजिक हमारे लिए एक थेरेपी का काम करती है. लेकिन ये म्यूजिक सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी थेरेपी का काम करती है. जी हां, जितना म्यूजिक से हमें सुकून मिलता है उतना ही जानवरों के मन को शांत और दिल को सुकून से भर देता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी और केयर टेकर के बीच अनोखा रिश्ता दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला केयर टेकर हाथी के लिए गाना गा रही है, जिसे सुनने के बाद केयर टेकर को हाथी अपनी सूंड से गले लगाने लगता है. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स हाथी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सेव एलिफेंट फाउंडेशन की फाउंडर लेक चैलर्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @lek_chailert से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक हाथी के लिए धीमे आवाज में गाना गा रही हैं. जिसे सुनने के बाद प्यार से हाथी अपनी सूंड के सहारे महिला के चारों ओर लपेट कर उसे गले लगाने की कोशिश करता है. फाउंडर लेक चैलर्ट ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “दोपहर इनके आराम का समय है. हाथियों का झुंड पेड़ों की छाया के नीचे इकट्ठा होते हैं और उनके साथ शांत समय बिताना मेरे लिए खास पल बन जाता है. एक साथ खड़े होकर मेरा गाना सुनना उनकी पसंदीदा चीजों में से एक है. खासकर फा माई- जब वह खुश होती है और संगीत का आनंद ले रही होती है, तो वह मुझे दूर नहीं जाने देती. वह हमेशा अंत तक अपना पसंदीदा गाना गाते हुए मुझे वहीं खड़ा रखने का एक तरीका ढूंढती है.

वीडियो में आए भर-भर कर कमेंट्स

सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही हाथी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स इस वीडियो में प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘इस खास पल ने सबके दिल को छु लिया है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘गाना सुनकर वो कितनी खुश हो गई है.’ वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘महिला उसे छोड़ कर न जाए इसलिए उसने उसे सूंड से लपेट लिया है.’

WATCH: दो सांडों की लड़ाई में फंसी स्कूटी गर्���, सड़क पर हुआ बड़ा हादसा, Video Viral

Viral Video: मां हंस ने बच्चों को बचाने के लिए सीगल से भिड़कर दिखाई जबरदस्त ताकत

Viral Video: बंदर ने सांप को गले में लपेटा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

Viral Video: शिकार खा रहे शेर के पास बंदा जाकर बनाने लगा वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर फिर…

Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola