Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Sher Sherni Fight Viral Video

Viral Video: शेरनी का गुस्सा कभी-कभी इतना भयानक होता है कि कई बार खुद शेर भी भूल जाता है कि वो जंगल का राजा है. ये बात यूं ही नहीं कही जा रही है, बल्कि इसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमें शेरनी का रौद्र रूप देखकर शेर ऐसा रिएक्शन देता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: शेर को वैसे ‘जंगल का राजा’ कहा जाता है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने साबित कर दिया कि रानी के आगे राजा भी कभी-कभी बेबस नजर आ सकता है. यह क्लिप जंगल की है, जिसे कार में सवार कुछ पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस जगह और समय का है. लेकिन इस नजारे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को पति-पत्नी के रिश्ते की झलक जरूर नजर आने लगी है. आखिर क्यों? इसका जवाब शायद आपको वीडियो देखने के बाद खुद ही मिल जाएगा. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

विज्ञापन

शेरनी के आगे निकल गयी शेर की हवा 

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुले मैदान में सड़क किनारे एक गड्ढा है. अचानक, उसी गड्ढे से एक शेर उल्टा दौड़ता हुआ बाहर निकलता है. दरअसल, वह एक शेरनी के गुस्से से बचने की कोशिश कर रहा होता है. लेकिन शेरनी गुस्से में दहाड़ते हुए उसका पीछा करती है और उस पर बार-बार हमला करने लगती है.

शेरनी का गुस्सा इतना तेज होता है कि वह शेर को जमीन पर पटक देती है. शेर खुद को किसी तरह बचाने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान वह जिस तरह से शेरनी की ओर देखता है, वह नजारा कार में बैठकर वीडियो बना रहे लोगों को इतना मजेदार लगता है कि वे हंसने लगते हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

 लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

‘उसका हैरान चेहरा’ कैप्शन के साथ यह वीडियो @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से 3 जुलाई को शेयर किया गया था. खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 92 लाख बार देखा जा चुका है और इसे 1 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं. इसके अलावा, 9 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है, जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी देखें: कोबरा के सामने नागिन डांस कर फंसा युवक, Viral Video ने उड़ाये होश

यह भी देखें: Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अटक गयी लोगों की सांसें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola