कोबरा के सामने नागिन डांस कर फंसा युवक, Viral Video ने उड़ाये होश
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Aug 2025 2:45 PM
Viral Video Cobra Attack Man
Viral Video Cobra Attack Man: एक युवक ने कोबरा के सामने किया 'नागिन डांस' और फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, देखें वायरल क्लिप की पूरी कहानी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कोबरा के सामने बेफिक्र होकर ‘नागिन डांस’ करता नजर आता है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी बड़ी जोखिम क्यों उठाएगा?
क्या हुआ वीडियो में?
वीडियो में दिख रहा है कि युवक बिना किसी डर के कोबरा के सामने ‘नागिन डांस’ करता है, जैसे सांपों से उसका कोई गहरा रिश्ता हो. एक पल ऐसा भी आता है जब वह कोबरा को हाथ में लेकर अपने गले में लपेट लेता है. इस दुस्साहस का अंजाम भयावह होता है, कोबरा ने युवक को डस लिया. इसके बावजूद युवक डांस करता रहता है, और वीडियो में उसके घायल हाथ की तस्वीर भी सामने आती है.
⚠️: Don't play with snakes
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 31, 2025
https://t.co/s9AjmmaM22
Viral Video: “सांप के साथ मत खेलो”
यह हैरान करने वाला वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक हैंडल से साझा किया गया है. वीडियो के साथ एक चेतावनी दी गई: “सांप के साथ मत खेलो.” कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 38 हजार बार देखा जा चुका है और इंटरनेट यूजर्स हैरान होकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सांप किसी के दोस्त नहीं होते भाई, जीवन अनमोल है, इसके साथ खिलवाड़ मत करो.” दूसरे ने तंज कसा, “डेढ़ श्याणा बनने का नतीजा.” एक अन्य ने सवाल उठाया कि लोग आखिर कोबरा जैसे खतरनाक सांप के साथ पंगा क्यों लेते हैं.
मनोरंजन के नाम पर जोखिम लेना सही नहीं
इस घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है, लेकिन इससे बड़ा संदेश यह है कि जानवरों के साथ मनोरंजन के नाम पर जोखिम लेना किसी भी तरह से उचित नहीं है. यह वीडियो साफ तौर पर चेतावनी देता है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.
WATCH: गजराज ने लड़के को लगायी ऐसी लंघी, बीच बाजार हो गया चित, Viral Video
WATCH: रामायण से निकलकर गिद्धराज जटायु ने दिये सैलानियों को दर्शन, वायरल हो रहा VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










