बारिश में लगा गीले कपड़ों का अंबार? तो खरीद लाएं ये छोटू गैजेट, 20 मिनट में सुखा देगा सारे कपड़े

Updated:
विज्ञापन
Electric Clothes Dryer

Electric Clothes Dryer

बारिश में कपड़े सुखाना सबसे बड़ी परेशानी होती है. ऐसे में आज हम आपके लिए लाएं इस परेशानी का एक हल. जिससे आपकी यह परेशानी मिनटों में दूर हो जाएगी. Electric Clothes Dryer एक ऐसा डिवाइस है, जो कम जगह में ही आपके कपड़े तेजी से सुखा देगा. साथ ही बदबू भी नहीं आएगी.

विज्ञापन

Electric Clothes Dryer: मानसून के आने के बाद से सुबह-शाम लगातार बारिश हो रही है. बारिश का मौसम देखने में तो काफी अच्छी लगता है लेकिन अपने साथ कई परेशानी लेकर आ जाता है. सबसे बड़ी परेशानी तो कपड़े धो कर उसे सुखाने में होती है. बारिश के कारण मौसम में ज्यादा नमी हो जाने से गीले कपड़े आसानी से नहीं सुखते. ऐसे में गीले कपड़ों से बदबू भी आने लगती है. लेकिन आप चाहे तो आसानी से इस बारिश में भी कपड़े सुखा सकते हैं. इसके लिए बस आपको एक छोटे से गैजेट की जरूरत है. जिसके बाद आपके गीले कपड़े मिनटों में सूख जाएंगे और उनसे बदबू भी नहीं आएगी. जी हां, बस एक गैजेट से आपकी समस्या दूर हो जाएगी. आज हम आपको एक ऐसे ही गैजेट के बारे में बताने वाले हैं. चलिए फिर जानते हैं इस गैजेट के बारे में.

बारिश में मच्छरों ने कर दिया परेशान? घर लाएं ये छोटा डिवाइस, बिना धुआं फैलाए करेगा सबका काम तमाम

क्या है ये गैजेट?

यहां हम जिस गैजेट के बारे में बात कर रहे हैं वो है कपड़े मिनटों में सुखा देगा. इस गैजेट का नाम है Electric Clothes Dryer. बारिश के मौसम में इस गैजेट की डिमांड काफी बढ़ जाती है. Electric Clothes Dryer एक ऐसा डिवाइस है, जो कम जगह में ही आपके कपड़े तेजी से सुखा देगा. साथ ही बदबू भी नहीं आएगी. इस गैजेट के अंदर हैंगर की मदद से कपड़े लटका दिए जाते हैं और फिर डिवाइस की गर्म हवा कुछ ही मिनटों में कपड़ों को पूरी तरह सुखा देती है.

Electric Clothes Dryer की खासियत?

इस गैजेट की खासियत के बारे में बात करें तो यह कम बिजली की खपत कर कपड़े सुखा देता है. साथ ही बारिश हो या सर्दियों का मौसम यह गैजेट आपके बड़े काम का है. आप इस गैजेट की मदद से सर्दियों में भी कपड़े सुखा सकते हैं. यहां तक कि अगर आपके घर में छत या बालकनी नहीं है जहां आप आराम से कपड़े सुखा सकें तो भी आप इस गैजेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इस गैजेट को आप रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं. यह सिर्फ 20 मिनट या ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट में आपके कपड़े सुखा देगा. इसके अलावा यह गैजेट एक पोर्टेबल गैजेट है. यानी कि आप इसे आराम से कहीं भी साथ लेकर जा सकते हैं. सिर्फ घर ही नहीं अगर आप बारिश में कहीं सफर पर जा रहे हैं तो आप इसे फोल्ड कर अपने साथ ले जा सकते हैं.

क्या है Electric Clothes Dryer की कीमत

Electric Clothes Dryer आप आसानी से ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इस तरह के गैजेट्स आपको 2000 हजार रुपये से 5000 रुपये के बीच में मिल जाएंगे. आप इसे ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं. Flipkart में आपको यह डिवाइस 2500 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा. वहीं, अमेजन से आप इस डिवाइस (Jukmen Electric Clothes Dryer) को 2199 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola