लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus N6x की पहली सेल डेट, जानें कब और कहां से खरीद पाएंगे फोन

Updated:
विज्ञापन
OnePlus N6x / Image: Amazon

OnePlus N6x / Image: Amazon

OnePlus ने OnePlus N6x की पहली सेल डेट का ऐलान कर दिया है. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन 4 अगस्त से Amazon और OnePlus India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो OnePlus का नया फोन OnePlus N6x आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. कंपनी ने OnePlus N6x की लॉन्च और सेल डेट का ऐलान कर दिया है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई अहम फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं. 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI फोटो एडिटिंग टूल्स के साथ यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो लंबे बैटरी बैकअप और बेहतर रोजमर्रा के एक्सपीरियंस की तलाश में हैं.

कब शुरू होगी सेल?

OnePlus अपने नये मॉडल OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. वहीं, इसकी पहली सेल 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon और OnePlus India के ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.

7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार बैकअप

OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकता है. कंपनी के मुताबिक, इस बैटरी के साथ यूजर्स को 20.56 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 133.56 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 11.26 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग का बैकअप मिल सकता है.

हालांकि, ये आंकड़े कंपनी की इंटरनल टेस्टिंग पर बेस्ड हैं, लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं.

120Hz डिस्प्ले और AI फोटो एडिटिंग फीचर्स

OnePlus ने कन्फर्म किया है कि N6x में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में कई AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे. जैसे कि कम रोशनी में चेहरे को बेहतर बनाने के लिए AI Portrait Glow, फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने के लिए AI Eraser और धुंधली तस्वीरों को अधिक शार्प बनाने के लिए AI Unblur फीचर्स. ये सभी फीचर्स सीधे फोन में ही काम करेंगे, जिससे अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अभी इन फीचर्स से उठा हुआ है पर्दा

फिलहाल कंपनी ने OnePlus N6x के प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग स्पीड और कीमत का खुलासा नहीं किया है. चार्जिंग स्पीड पर खास नजर रहेगी क्योंकि OnePlus N6 में 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. अगर N6x में भी इतनी ही फास्ट चार्जिंग दी जाती है, तो बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है.

बैटरी पर बढ़ रहा है स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियां बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है. नई Silicon-Carbon (Si-C) बैटरी टेक्नोलॉजी की मदद से अब कंपनियां बिना फोन को ज्यादा मोटा किए 7000mAh और उससे बड़ी बैटरी देने में सफल हो रही हैं.

खरीदने से पहले पूरी डिटेल का इंतजार करें

अगर आपकी प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ है, तो OnePlus N6x एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. हालांकि, खरीदारी का फैसला लेने से पहले इसके प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग स्पीड, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और कीमत का इंतजार करना बेहतर होगा. इन्हीं बातों से तय होगा कि यह फोन अपने सेगमेंट में कितना वैल्यू फॉर मनी साबित होता है.

यह भी पढ़ें: Vivo T5e भारत में हुआ लॉन्च, ₹13,999 में मिलेगा 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola