डोनाल्ड ट्रंप अगर ताजमहल आते तो कैसा होता? इस बंदे की मिमिक्री ने इंटरनेट पर मचा दी धूम

Donald Trump Taj Mahal Funny Video
Donald Trump Taj Mahal Funny Video: वायरल वीडियो में एक शख्स ने दिखाया है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आते तो कैसा होता! उनकी मिमिक्री ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. देखें मजेदार वीडियो
Donald Trump Taj Mahal Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने यह दिखाने की कोशिश की है कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल घूमने आते तो उनका रिएक्शन कैसा होता. मजेदार बात ये है कि इस शख्स ने ना सिर्फ ट्रंप की आवाज की हूबहू नकल की, बल्कि उनके एक्सप्रेशन और बोलने के अंदाज को भी इतने शानदार ढंग से पेश किया कि लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं.
ट्रंप स्टाइल में ताजमहल की तारीफ
वीडियो में वह शख्स बोलता है-
“It’s the most tremendous building, folks. I mean, look at this, no one builds like this. Maybe I will buy it!”
(यह सबसे जबरदस्त इमारत है दोस्तों. कोई ऐसा नहीं बनाता. शायद मैं इसे खरीद ही लूं!)
इस लाइन के बाद ही वीडियो का क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इसे ‘क्रिएटिविटी की मिसाल’ बताया.
सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- “ट्रंप खुद सुन लें तो खुद को पहचान ना पाएं!”
दूसरे ने लिखा- “क्लास एक्ट! मिमिक्री का नया उस्ताद मिल गया!”
तीसरे यूजर ने कहा- “ऐसे वीडियो दिन बना देते हैं. शानदार!”
इस मजेदार वीडियो ने साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया क्रिएटिव टैलेंट से भरा पड़ा है. बिना किसी बड़े सेटअप या एडिटिंग के भी एक छोटी सी क्लिप कैसे इंटरनेट पर छा सकती है, इसका ये बेहतरीन उदाहरण है.
Watch: रेसिंग बोट पर इंडोनेशियन लड़के का जबरदस्त डांस वायरल, लोग बोले- भाई तो पानी को भी नचा देगा
Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!
WATCH: लड़की ने स्कैमर को फोन पर ही सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- ये हुआ असली बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










