3 एआई लैपटॉप लाया डेल, 16GB रैम के साथ मिलेगी 20 घंटे की बैटरी लाइफ, जानिए कीमत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 May 2025 9:30 AM
Dell New AI Laptops
Dell New AI Laptops: डेल ने भारत में लॉन्च किये एआई लैपटॉप- Dell 14 Plus, 16 Plus और 2-in-1, जानें कीमत, फीचर्स और बैटरी से जुड़ी हर जानकारी.
Dell ने भारतीय बाजार में अपने तीन दमदार AI लैपटॉप (Dell AI Laptops Launch) लॉन्च किए हैं- Dell 14 Plus, Dell 16 Plus और Dell 14 2-in-1. ये लैपटॉप Intel के लेटेस्ट Core Ultra प्रोसेसर और Copilot+ AI तकनीक के साथ आते हैं. नया लाइनअप खासतौर पर मल्टीटास्किंग, हाई परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
क्या है खास इन नए Dell लैपटॉप्स में?
Dell 14 Plus और Dell 16 Plus पारंपरिक डिजइन वाले पावरफुल लैपटॉप हैं, जबकि Dell 14 2-in-1 को 360-डिग्री फोल्ड कर टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तीनों लैपटॉप्स में 14 से लेकर 16 इंच तक की डिस्प्ले मिलती है, जिनका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल तक है. स्क्रीन ब्राइटनेस 300 निट्स तक जाती है.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
तीनों लैपटॉप्स में Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर दिया गया है, जो कि AI-आधारित टास्क को स्मूथली मैनेज करता है. इसके साथ 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है, जिससे लैपटॉप तेज और रिस्पॉन्सिव काम करता है.
बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी
Dell 14 Plus और Dell 14 2-in-1 में कंपनी का दावा है कि 22 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि Dell 16 Plus में 20 घंटे तक का बैकअप मिलता है. सभी डिवाइसेज Dell की Express Charge तकनीक के साथ आते हैं, जो सिर्फ 60 मिनट में 80% तक चार्ज कर देती है.
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स
इन लैपटॉप्स में लेटेस्ट Wi-Fi 7, Bluetooth, USB 3.2 Gen 1 Type-A, USB 3.2 Gen 2 Type-C, Thunderbolt 4 (DisplayPort 2.1), HDMI 2.1 पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.
भारत में कीमत और उपलब्धता
- Dell 14 2-in-1: ₹96,899
- Dell 16 Plus: ₹1,08,499
- Dell 14 Plus: ₹1,15,899
तीनों मॉडल्स Dell की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं.
Motorola का डबल धमाका! भारत में लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
माइक्रोसॉफ्ट के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव, अब AI देगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरिएंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










