Delhi Election Result 2025: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? जानिए विधानसभा चुनाव के नतीजे कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

Updated:
विज्ञापन

Delhi Election Result 2025 Live Streaming

Delhi Election Result 2025 Live Streaming: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था और इसके परिणाम आज यानी 8 फरवरी को घोषित किये जाएंगे. आइए जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली विधानसभा के चुनावों का नतीजा.

विज्ञापन

Delhi Election Result 2025 Live Streaming: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, यानी शनिवार 8 फरवरी को घोषित होंगे. चुनाव आयोग के 5 हजार कर्मचारियों के साथ सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. 9-10 बजे तक रुझान सामने आ सकते हैं, जबकि 11-12 बजे तक नतीजे घोषित होने की संभावना है. 5 फरवरी को हुए चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के लिए 60.44% मतदान हुआ.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच कड़ी चुनावी टक्कर है. कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवारों की किस्मत फिलहाल EVM में बंद है. दिल्लीवासियों को यह जानने का बेसब्री से इंतजार है कि क्या अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सरकार बनाएंगे या 26 साल बाद बीजेपी वापसी करेगी. हालांकि, नतीजे किसके पक्ष में आयेंगे यह तो आज रिजल्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कब, कहां और कैसे देखें? आइए हम आपको बताते हैं.

दिल्ली चुनाव नतीजे 2025 कब और कहां देख सकते हैं?

दिल्ली चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट देखने के लिए आप आज, यानी शनिवार 8 फरवरी को चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट: eci.gov.in का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा, ECI का रिजल्ट पोर्टल – results.eci.gov.in और प्रभात खबर डॉट कॉम वेबसाइट पर भी पर दिल्ली चुनाव 2025 रिजल्ट्स के लाइव अपडेट्स उपलब्ध होंगे.

चुनाव आयोग द्वारा (ECI) शनिवार, 8 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. इसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती होगी. शुरुआती रुझान सुबह 7:30 बजे से आने लगेंगे. अनुमान है कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच रिजल्ट की स्थिति साफ हो सकती है. इसके बाद जैसे-जैसे वोटों की गिनती पूरी होगी, सीटवार विजेताओं के नाम पूरे दिन घोषित होते जाएंगे. शाम 6:00 बजे तक मतगणना समाप्त होने की संभावना है.

Delhi Election Result: आप विधायकों को 15 करोड़ में खरीदेगी बीजेपी? किसने किया इतना बड़ा खुलासा

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola