इन्फ्लुएंसर इनकम का सच: कौन कमा रहा करोड़ों, कौन लौट रहा नौकरी पर

Creator Economy India: भारत में क्रिएटर इकॉनमी का खेल बदल रहा है. लाखों की कमाई सिर्फ टॉप 5% को, बाकी संघर्ष में. जानिए 2026 में कैसे बदलेगा इन्फ्लुएंसर मार्केट.
Creator Economy India: भारत में क्रिएटर इकॉनमी अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करोड़ों का कारोबार बन चुकी है. जहां एक ओर औसत इंजीनियर महीने में ₹45,000-₹60,000 कमाता है, वहीं 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर आसानी से ₹2-2.5 लाख महीने कमा सकते हैं. लेकिन यह सुनने जितना आसान नहीं है. असली कहानी है- किसने इसे बिजनेस की तरह चलाया और किसने सिर्फ वायरल होने का सपना देखा.
1. फॉलोअर्स से आगे, अब रिजल्ट पर दांव
2025 में इंडस्ट्री ने साफ कर दिया कि सिर्फ फॉलोअर्स गिनने से पैसा नहीं मिलेगा. ब्रांड अब आउटपुट और कैटेगरी-फोकस्ड डील्स पर ध्यान दे रहे हैं. यही वजह है कि टॉप 5% क्रिएटर्स पूरे ₹4,500 करोड़ के मार्केट का बड़ा हिस्सा खा रहे हैं.
2. रेट कार्ड की हकीकत
मेगा क्रिएटर्स (1 मिलियन+ फॉलोअर्स) एक पोस्ट के ₹3.5-₹9 लाख तक चार्ज करते हैं. 5 लाख से 10 लाख फॉलोअर्स वाले ₹2.5-₹5 लाख लेते हैं. वहीं 2-5 लाख फॉलोअर्स वाले ₹1.2-₹2 लाख में डील करते हैं. छोटे क्रिएटर्स को अक्सर ₹20,000-₹60,000 ही मिलते हैं. लेकिन ये आंकड़े “पीक प्राइसिंग” हैं, स्थायी आय नहीं.
3. अस्थिर कमाई और क्रिएटर का संघर्ष
गुरुग्राम का “August the Ginger Cat” अकाउंट कभी ₹1.4 लाख महीने कमाता है तो कभी शून्य. वहीं दिल्ली के क्रिएटर अगौ सितल्हो ने ₹3 लाख अपनी जेब से खर्च कर कंटेंट बनाया. कई क्रिएटर्स नौकरी छोड़कर आए लेकिन अस्थिर कमाई ने उन्हें वापस ऑफिस की कुर्सी पर बैठा दिया.
4. यूट्यूब बनाम बॉक्स ऑफिस
फिल्ममेकर फराह खान ने यूट्यूब से उतना कमाया जितना उनकी फिल्मों से नहीं मिला. 2.5 मिलियन सब्सक्राइबर वाले चैनल से उन्हें ₹10-₹20 लाख महीने की कमाई होती है. यही नहीं, उनके किचन हेल्पर दिलीप भी अब ब्रांड गिफ्ट्स और पहचान पा रहे हैं. यह सोशल मोबिलिटी का नया चेहरा है.
5. 2026 में क्या बदलेगा खेल?
एजेंसियां अब वन-टाइम कैंपेन से हटकर लॉन्ग-टर्म रिटेनर मॉडल पर जा रही हैं. IPLIX Media ने 27% ग्रोथ दर्ज की और JBL, Samsung जैसे ब्रांड्स के साथ लगातार काम किया. 2026 में क्रिएटर की कमाई सिर्फ रीच पर नहीं, बल्कि “कम्युनिटी ट्रस्ट” और “कन्वर्जन” पर तय होगी.
यह भी पढ़ें: FaceBook और Instagram रील्स में आया AI वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर, जानिए काम कैसे करता है
यह भी पढ़ें: YouTube पर चाहिए Views की बौछार, तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना आने की जगह घट जाएंगे Subscribers
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










