100 घंटे चलने वाला CMF Headphone Pro की भारत में बिक्री आज से शुरू, देखें कितनी है कीमत

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Jan 2026 10:40 PM

विज्ञापन

CMF Headphone Pro की सेल आज से शुरू

आज से CMF Headphone Pro की बिक्री शुरू होते ही कंपनी ने पहली बार ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एंट्री कर दी है. ये हेडफोन खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर मार्केट में लाया गया है. आइए जानते हैं क्या खास इस हेडफोन में हमें देखने को मिलता है और इसकी प्राइस कितनी है.

विज्ञापन

CMF ने भारत में अपने नए CMF Headphone Pro की बिक्री शुरू कर दी है. इसके साथ ही ब्रांड ने पहली बार ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एंट्री ली है. यह हेडफोन खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. भारत में इसकी बिक्री मंगलवार, 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है. कंपनी का कहना है कि इसे मॉड्यूलर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, यानी समय के साथ इसके ईयर कुशन जैसे पार्ट्स बदले जा सकते हैं. यह हेडफोन आपको डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे जैसे तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे. 

CMF Headphone Pro के फीचर्स

CMF Headphone Pro में 40mm के कस्टम ड्राइवर्स आपको मिल जाते हैं, जो ब्लूटूथ पर Hi-Res LDAC ऑडियो को सपोर्ट करते हैं. इसमें हाइब्रिड एडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी मिलता है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है. कंपनी का कहना है कि ये ANC सिस्टम आसपास के माहौल के हिसाब से खुद को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर लेता है.

इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें टच कंट्रोल की जगह फिजिकल बटन दिए गए हैं. इनमें वॉल्यूम और प्लेबैक कंट्रोल के लिए एक मल्टीफंक्शन रोलर और एक अलग एनर्जी स्लाइडर दिया गया है. इस स्लाइडर की मदद से आप बिना किसी ऐप के, चलते-चलते ही साउंड को ज्यादा बेस या ज्यादा ट्रेबल की तरफ शिफ्ट कर सकते हैं.

अगर कोई फीचर इस हेडफोन को असल में प्रो बनता है तो वो है इसकी बैटरी. कंपनी का कहना है कि इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करते हुए ये एक बार चार्ज करने पर करीब 100 घंटे तक चल सकते हैं. इतना ही नहीं, फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी थोड़ी देर चार्ज करने पर ही कई घंटों का प्लेबैक मिल जाता है. ये हेडफोन वायरलेस के साथ-साथ वायर्ड मोड में इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी देते हैं, ताकि जरूरत के हिसाब से आप आराम से सुन सकें.

कीमत और उपलब्धता

CMF Headphone Pro को कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत 6,999 रुपये की कीमत पर उतारा है. ध्यान रहे, यह कीमत सिर्फ लिमिटेड समय के लिए है. लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इन हेडफोन्स की कीमत 7,999 रुपये हो जाएगी. आप इस हेडफोन को Flipkart से ऑनलाइन खरीद सकते हैं, वहीं देशभर के कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: 4 महीने पहले लॉन्च हुआ iPhone Air मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, Amazon सेल में गजब की डील

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola