4 महीने पहले लॉन्च हुआ iPhone Air मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, Amazon सेल में गजब की डील

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jan 2026 5:35 PM

विज्ञापन
30 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone Air

Amazon सेल में iPhone Air पर 30 हजार रुपये की बचत, पतला डिजाइन और दमदार कैमरा के साथ. जानिए डील की खूबियां

विज्ञापन

इस बार Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में धमाका हो गया है! चार महीने पहले लॉन्च हुआ iPhone Air अब इतनी बड़ी छूट पर मिल रहा है कि टेक लवर्स की आंखें चमक उठेंगी. कंपनी ने इसे सितंबर 2025 में पेश किया था और अब यह फोन 30 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. सोचिए, ब्रांड का सबसे पतला iPhone अब आपकी जेब में कम कीमत पर आ सकता है.

लॉन्च प्राइस और मौजूदा ऑफर

iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी. इसमें 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल आता है. लेकिन सेल में यह फोन 92,499 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधे 27,400 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट.

बैंक ऑफर से और बचत

अगर आपके पास AmazonPay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4,624 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. यानी कुल मिलाकर 32 हजार रुपये से ज्यादा की बचत. यह डील टेक शॉपर्स के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं.

डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone Air का सबसे बड़ाहाइलाइट इसका डिजाइन है. सिर्फ 5.6mm मोटाई के साथ यह कंपनी का सबसे पतला फोन है. इसमें 6.5-inch का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्ट किया गया है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

फोन को पावर देता है A19 Pro प्रॉसेसर. इसमें 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. यानी चाहे गेमिंग हो या हाई-रेजॉल्यूशन वीडियो, सब कुछ स्मूद चलेगा.

कैमरा सेटअप

iPhone Air में 48MP का सिंगल रियर कैमरा है, जो शानदार फोटो क्वालिटी देता है. वहीं फ्रंट में 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पतला डिजाइन और दमदार कैमरा इसे यूथ के लिए परफेक्ट बनाता है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale 2026: आधी कीमत पर Galaxy S24 5G; Pixel और iPhone पर भी धाकड़ ऑफर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola