अब ChatGPT से होगी स्मार्ट शॉपिंग, मिनटों में प्राइस कंपेयर कर बताएगा कहां मिलेंगे बेस्ट डील्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 11 May 2025 5:23 PM

विज्ञापन

chatgpt shopping feature

ChatGPT Shopping Feature: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन प्रोडक्ट के रिव्यू से लेकर उसके प्राइस को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, तो फिर अब आप इस झंझट से मुक्ति पा सकते हैं. क्योंकि, अब ऑनलाइन शॉपिंग में आपकी मदद ChatGPT करने वाला है. प्रोडक्ट के रिव्यू से लेकर दूसरे साइट्स पर उसकी कीमत और बेस्ट डील्स के बारे में आपको ChatGPT बताएगा. इतना ही नहीं, ChatGPT पर प्रोडक्ट खोजने से लेकर उसे ऑर्डर करने का सारा प्रोसेस आप उसी चैट विंडो में पूरा कर सकेंगे.

विज्ञापन

ChatGPT Shopping Feature: ऑनलाइन शॉपिंग लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब वे स्मार्ट और सेविंग्स वाली शॉपिंग कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. जी हां, Open AI ChatGPT में एक नया शॉपिंग फिचर लेकर आया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से बेस्ट डील्स में शॉपिंग कर सकेंगे. ChatGPT में इस नए अपडेट से यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जाकर किसी प्रोडक्ट के रिव्यू को चेक नहीं करना पड़ेगा. साथ ही सभी शॉपिंग साइट्स के प्राइस भी ChatGPT आपको बता देगा.

यह भी पढ़ें: India-Pakistan टेंशन के बीच Amazon-Flipkart को CCPA का नोटिस, इस डिवाइस की बिक्री पर लगी रोक

ChatGPT का नया शॉपिंग फीचर

ChatGPT के इस नए फीचर में आपको बस प्रोडक्ट के बारे में सर्च करना है. जैसे कि 1000 रुपये के अंदर ईयरबड्स या फिर कोई भी ड्रेस. आप जो चाहे वो सर्च कर सकते हैं. आपके सर्च करते ही कुछ ही सेकेंड्स में ChatGPT आपको प्रोडक्ट से जुड़े इमेज के साथ प्रोडक्ट से जुड़े डिटेल्स आपको चैट विंडो में ही उपलब्ध करा देगा. ChatGPT आपको यह भी बताएगा कि प्रोडक्ट कहां सस्ता मिल रहा है. सबसे खास बात तो यह है कि ChatGPT आपको आपके पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट दिखाएगा ना कि एड्स के अनुसार. ChatGPT के इस नए फीचर में आप फैशन-ब्यूटी से लेकर घर के सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोडक्ट को आसानी से सर्च कर सकते हैं.

कौन कर सकता है फीचर का इस्तेमाल

यह फीचर ChatGPT के GPT-4.0 मॉडल में डिफॉल्ट रूप से एड है. इस फीचर का इस्तेमाल सभी यूजर्स फ्री में कर सकेंगे. खास बात तो यह है कि यूजर्स को ChatGPT में लॉगिन करने की जरूरत तक नहीं है. बस आप अपनी भाषा में प्रोडक्ट के बारे में सर्च करें. इसके बाद ChatGPT आपको कुछ ही सेकेंड्स में बेहतर से बेहतर डील्स दिखा देगा. वो भी बिना किसी विज्ञापन के.

Google से होगी टक्कर

ChatGPT के इस नए फीचर का मुकाबला सीधे Google से होने वाला है. दरअसल, Google पर शॉपिंग करने के दौरान यूजर्स को पहले विज्ञापन वाले प्रॉडक्ट्स दिखाएं जाते हैं. लेकिन ChatGPT में ऐसा कुछ नहीं है. यह प्रोडक्ट के रिव्यू से लेकर उसके प्राइस और बेहतरीन डील्स को चेक कर आपको भरोसेमंद वेबसाइट्स का ऑप्शन देगा.

ऐसे काम करेगा शॉपिंग फीचर

  • ChatGPT पर शॉपिंग करने के लिए आप पहले ChatGPT पर अपनी भाषा में प्रोडक्ट के बारे में लिखें. आप जीतने अच्छे से अपने प्रोडक्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को बता पाएंगे कि आपको क्या चाहिए, उतने ही अच्छे रिजल्ट आपको ChatGPT देगा.
  • आपने जो प्रोडक्ट सर्च किया है उसके रिजल्ट्स आपको ChatGPT दिखाएगा,जो आपकी पसंद के होंगे न की विज्ञापन से प्रभावित.
  • सबसे खास बात तो यह है कि आपको उस प्रोडक्ट की कीमत की तुलना अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ChatGPT आपको बेस्ट डील्स वाले प्रोडक्ट के बारे में बताएगा.
  • ChatGPT जो भी रिजल्ट आपको दिखाएगा, आप उसे चुनकर चैट विंडो में ही उसे ऑर्डर कर पाएंगे. आपको प्रोडक्ट को ऑर्डर करने के लिए अलग से वेबसाइट पर नहीं जाना होगा.

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव, अब AI देगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरिएंस

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola