CFMS 2.0: CM नीतीश कुमार सहित बिहार के लाखों कर्मचारियों का क्यों अटका है वेतन? मामला टेक्निकल है

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar Salary Stuck

Bihar CM Nitish Kumar Salary Stuck: CFMS 2.0 को बिहार सरकार ने पुराने वित्तीय प्रबंधन सिस्टम की जगह लागू किया था, लेकिन टेक्निकल ग्लिच की वजह से वेतन भुगतान प्रक्रिया में रुकावट आ गई है. दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के वेतन के अलावा सरकारी विभागों से संबंधित बिल भुगतान भी अटका हुआ है.

विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar Salary Stuck: अपने वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए बिहार सरकार ने जनवरी 2025 में CFMS 2.0 (Comprehensive Financial Management System) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया. इसका उद्देश्य सरकारी खर्च, आय और संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन करना है. हालांकि, इस नये सिस्टम में तकनीकी समस्याओं के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित लगभग 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है.

CFMS 2.0 की तकनीकी खामी बनी मुसीबत

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सरकार ने CFMS 2.0 को पुराने वित्तीय प्रबंधन सिस्टम की जगह लागू किया था, लेकिन डेटा माइग्रेशन की समस्या और अन्य तकनीकी खामियों की वजह से वेतन भुगतान प्रक्रिया में रुकावट आ गई है. दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के वेतन के अलावा सरकारी विभागों से संबंधित बिल भुगतान भी अटका हुआ है.

कौन-कौन प्रभावित हुआ?

इस समस्या से मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, शिक्षक, संविदा कर्मी और क्षेत्रीय कर्मचारी सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत लगभग 8 लाख कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. इनमें से 3 लाख क्षेत्रीय कर्मचारी, 5 लाख शिक्षक और 50 हजार संविदा कर्मी शामिल हैं. कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनके घरेलू बजट पर असर पड़ा है और कई लोगों को दैनिक खर्चों के लिए उधार लेना पड़ रहा है.

कब तक समाधान मिलने की है उम्मीद?

वित्त विभाग के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या को हल करने में जुटे हैं. सरकार का कहना है कि सिस्टम अपग्रेड और डेटा माइग्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेतन और बिल भुगतान सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा. CFMS 2.0 के माध्यम से सरकार वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन मौजूदा तकनीकी समस्याओं ने कर्मचारियों के लिए संकट खड़ा कर दिया है.

आसमान में उड़ान भरती मेडिकल क्रांति, भारत में आ रही है eVTOL एयर एम्बुलेंस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन