औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S24+ की कीमत, आधे दाम में यहां से खरीदने का सुनहरा मौका
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 May 2025 2:25 PM
samsung galaxy s24+
Samsung Galaxy S24+: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24+ की कीमत आधी हो गई है. ऐसे में अगर आप सैमसंग का यह प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. चेक करें ऑफर डिटेल्स.
अगर आप काफी समय से Samsung Galaxy S24+ खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. क्योंकि, Galaxy S24+ की कीमत कम हो गई है. लगभग आधे दाम में आप इस फोन को खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपको इस फोन पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे. दरअसल, हाल ही में Samsung ने अपने Galaxy S सीरीज में नया मॉडल S25 edge लॉन्च किया है. जिससे पुराने मॉडल्स की कीमत कम हो गई है. ऐसे में अगर आप भी Samsung Galaxy S24+ खरीदना चाहते हैं तो फिर ये मौका हाथ से जाने न दें.
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ VIVO का Elite Edition, 50MP कैमरा, मिलेगी 6000mAh की तगड़ी बैटरी
फ्लिपकार्ट पर आधी हुई कीमत
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24+ की कीमत आधी हो गई है. 99,999 रुपये में लॉन्च हुए Galaxy S24+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 52,999 रुपये हो गई है. यानी कि 47000 रुपये का भारी डिस्काउंट आपको मिलेगा. इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है तो उससे पेमेंट करने पर आपको 5% तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा. साथ ही इस मॉडल पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. जिससे आप अपने पुराने मॉडल को बेचकर कम कीमत पर Galaxy S24+ खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आप 8,834 रुपये के हर महीने No Cost EMI पर यह फोन खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S24+ की खासियत
डिस्प्ले: Samsung Galaxy S24+ में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 inch की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले आपको मिलेगी. साथ ही डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा.
कैमरा: Samsung Galaxy S24+ के बैक पैनल में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकेंडरी टेलीफोटो और 12MP का तीसरा Ultra Wide कैमरा मिलेगा. वहीं, फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी के लिए मिलेगा.
प्रोसेसर: Samsung Galaxy S24+ में Exynos 2400 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है.
बैटरी: 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Galaxy S24+ में 4900mAh की बैटरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400E चिपसेट लॉन्च, इसमें मिलेगा झक्कास AI और गेमिंग फीचर्स का सपोर्ट
यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम
यह भी पढ़ें: ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत बढ़ या घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










