24,499 रुपये में खरीदें iPhone 15, एक्सचेंज ऑफर में मिलेगी बढ़िया डील

iPhone Offer
iPhone 15 को 25 हजार रुपये से सस्ते में खरीदने के लिए आपको अपने पुराने iPhone, जैसे iPhone 14 को एक्सचेंज करना होगा. इसके बदले आपको 35,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है.
iPhone 15 Exchange Offer: Apple के मोबाइल फोन्स के फैंस अक्सर उनकी महंगी कीमत देखकर खरीदारी से कतराते हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट ने iPhone 15 पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर दिये हैं, जिनसे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है.
iPhone 15 ऐसे मिलेगा 25 हजार से सस्ता
iPhone 15 की लॉन्च कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर 14% की छूट के बाद अब इसकी कीमत 59,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा, यदि आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाते हैं, तो iPhone 15 (128 GB) आपको केवल 24,499 रुपये में मिल सकता है.
35,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू
iPhone 15 को 25 हजार रुपये से सस्ते में खरीदने के लिए आपको अपने पुराने iPhone, जैसे iPhone 14 को एक्सचेंज करना होगा. इसके बदले आपको 35,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. इससे आपके लिए आईफोन 15 की कुल कीमत और भी कम हो जाएगी.
iPhone 15 की खूबियां
iPhone 15 में Apple ने डायनैमिक आईलैंड तकनीक का उपयोग किया है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम हो गया है. कैमरे की बात करें, तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा है, जो क्वॉड सेंसर और तेज ऑटोफोकस के लिए 100% फोकस पिक्सल से लैस है. इसके अलावा, फोन में A16 बायोनिक चिपसेट भी दिया गया है, जो डिवाइस को तेजी से चलाने में मदद करता है और नये iOS अपडेट्स के साथ इसे और बेहतर बनाया जा सकता है.
iPhone 15 और iPhone 15 Pro फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे 15000 रुपये सस्ते
iPhone 16 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, Apple का तगड़ा ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










