3382 रुपये की EMI पर घर लाएं iPhone 16

Smartphone Offer | Smartphone Sale
iPhone 16 पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप इस स्मार्टफोन की खरीद पर कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, स्मार्टफोन पर लो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है.
iPhone 16 EMI Offer: नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, iPhone 16 पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप इस स्मार्टफोन की खरीद पर कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, स्मार्टफोन पर लो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है.
iPhone 16: किस मॉडल पर है ऑफर?
सितंबर में लॉन्च हुआ यह फोन अब फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, जिससे आप काफी पैसे बचा सकते हैं. कंपनी ने iPhone 16 को 79,900 रुपये की शरुआत कीमत पर लॉन्च किया था, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
iPhone 16: डिस्काउंट ऑफर्स
विजय सेल्स पर यह फोन अब 77,500 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है, जिससे आपको 1400 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. यह डिस्काउंट ICICI Bank, SBI कार्ड और अन्य प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. HDFC Bank कार्ड पर 3500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है.
iPhone 16: 3382 रुपये की मंथली EMI पर भी उपलब्ध
इन सभी ऑफर्स के बाद आप इस लेटेस्ट आईफोन को 72,500 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप एक बार में यह रकम नहीं दे सकते, तो ऊपर बताये गए ऑफर्स के अलावा, स्मार्टफोन पर लो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है, जहां आप इसे 3382 रुपये की मंथली EMI पर खरीद सकते हैं.
iPhone 16: खूबियां क्या हैं?
iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले, A18 प्रॉसेसर, 48MP का मेन कैमरा और 12MP का सेकेंडरी लेंस मिलता है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा, डिवाइस में Apple Intelligence का फीचर भी मिलेगा.
iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस
Top Selling Smartphone: दुनिया का बेस्ट सेलिंग फोन भारत में कितने में आता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










