Top Selling Smartphone: दुनिया का बेस्ट सेलिंग फोन भारत में कितने में आता है?

Updated:
विज्ञापन
iPhone 14 Offer

iPhone Offer

Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के तीसरे क्वार्टर में iPhone 15 पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट रहा है.

विज्ञापन

Top Selling Smartphone: आप अगर एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं. iPhone 15 के बारे में आपने शायद सुना होगा. यह फिलहाल एक ग्लोबल बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन बन चुका है. Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के तीसरे क्वार्टर में iPhone 15 पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट रहा है.

iPhone 15 के फीचर्स पर डालें एक नजर

आईफोन 15 का डिस्प्ले कैसा है?

iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2556×1179 पिक्सल है और इसमें Dynamic Island भी शामिल है.

Apple ने पहली बार दिया Type-C USB चार्जिंग पोर्ट

iPhone 15 में Apple ने पहली बार Type-C USB चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल किया है, साथ ही इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है.

कैमरा कैसा है?

कैमरे की बात करें तो iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है.

A16 Bionic Chip का इस्तेमाल

हैंडसेट में A16 Bionic Chip का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 6-core CPU, 5-core GPU और 16-core Neural Engine दिया गया है.

कितनी है कीमत? क्या है ऑफर?

iPhone 15 की कीमत ऑफिशियल Apple Store पर 69,900 रुपये है, लेकिन Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है. फिलहाल Flipkart पर iPhone 15 (128GB) को 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिससे आपको Apple Store की कीमत से लगभग 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iPhone 15 एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

iPhone 16 पर यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, Flipkart और Amazon छूट गए पीछे

Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola