iPhone 16 पर यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, Flipkart और Amazon छूट गए पीछे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Nov 2024 11:50 AM
Smartphone Offer | Smartphone Sale
iPhone 16 Price & Offer: आईफोन 16 को आप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. हम बताते हैं कहां और कैसे-
iPhone 16 Offer: फेस्टिव सीजन की सेल में अगर आप बेस्ट ऑफर्स पर नया आईफोन नहीं खरीद पाये हैं, तो अब भी आपके पास एक शानदार मौका है. आईफोन 16 को आप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यह डील Amazon India या Flipkart पर नहीं, बल्कि Vijay Sales पर ऑफर की जा रही है. इस डील में iPhone 16 के कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें कैमरा कंट्रोल बटन और AI आधारित फीचर्स भी शामिल हैं.
क्या है कीमत और ऑफर प्राइस?
Vijay Sales पर लिस्टेड डीटेल्स के अनुसार, Apple iPhone 16 (128GB) को 72,900 रुपये में खरीदने का मौका दिया जा रहा है और इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. iPhone 16 (128GB) की ओरिजनल कीमत 79,900 रुपये है. इसमें अट्रैक्टिव कलर वेरिएंट और कई अपग्रेड्स दिये हैं. Vijay Sales पर लिस्टेड डीटेल्स में बताया है कि इस पर 5 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है. इस हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी है.
iPhone 16 के फीचर्स कैसे हैं?
iPhone 16 में 6.1-inch का ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले Super Retina XDR वाला है. iPhone 16 में A18 चिप का इस्तेमाल किया गया है. इससे यह हैंडसेट को स्मूद परफॉर्मेंस देता है. यह मोबाइल iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. iPhone 16 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP और दूसरा 12MP का कैमरा दिया है. iPhone 16 में 12MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है. स्प्लैश, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस वाला यह हैंडसेट IP68 रेटिंग के साथ आता है.
Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास
iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










