Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास
iphone SE4 Specs Leaks
iPhone 16 के लॉन्च के बाद, अब iPhone SE 4 की चर्चा भी तेज हो गई है. iPhone SE 4 के लिए iPhone लवर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे Apple का सबसे सस्ता iPhone माना जा रहा है.
iPhone SE 4: Apple 2025 की शुरुआत में iPhone SE का नया मॉडल लॉन्च कर सकता है, जो iPhone SE 2022 का सक्सेसर होगा. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नये मॉडल में OLED डिस्प्ले होगा, जो iPhone 14 में उपयोग किया गया था.
होम बटन के बदले फेस आईडी
सस्ते वाले नये आईफोन में नॉच डिजाइन मिलेगा, और होम बटन को हटा दिया जाएगा, इसके बदले फेस आईडी का उपयोग किया जाएगा. नया iPhone SE A18 प्रॉसेसर के साथ आ सकता है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज विकल्प होंगे, जबकि दूसरे स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे.
Apple का नया मॉडम होगा फोन में
iPhone SE 4 में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. पावर बैकअप के लिए इसमें 3279mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 20W चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट से लैस है. इस फोन में Apple का नया मॉडम होगा, जिसे TSMC तैयार कर रहा है.
मार्च 2025 में हो सकता है लॉन्च
iPhone SE के नये मॉडल की कीमत 499 डॉलर (42,000 रुपये) से 549 डॉलर (46,200 रुपये) के बीच हो सकती है और यह मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है. iPhone SE 2022 को भारत में 43,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.
Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े
iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










